India vs West Indies 20-20 Series- टी-20 सीरीज में भारत के लिए बड़ा खतरा साबितो होगें, ये वेस्ट इंडीज खिलाड़ी

 
India vs West Indies 20-20 Series- टी-20 सीरीज में भारत के लिए बड़ा खतरा साबितो होगें, ये वेस्ट इंडीज खिलाड़ी दोस्तो भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली हैं और अब भारत की नजरें पांच मैचों की T20 सीरीज पर टिक गई हैं। दोनों टीमों के बीच T20 मुकाबलों का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। ऐसे में T20 फॉर्मेट में भी कैरेबियाई टीम भारतीय टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। वेस्टइंडीज की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो T20 क्रिकेट में कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इनमें रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप, आमिर जांगू और अकील हुसैन पर खास नजर रहेगी, आइए जानते हैं इनके बारे में-  रोवमैन पॉवेल से रहना होगा सावधान रोवमैन पॉवेल वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल हैं। वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।  रोमारियो शेफर्ड बल्ले और गेंद दोनों से खतरनाक रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज के प्रमुख ऑलराउंडरों में शामिल हैं। वह जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।  शाई होप शानदार फॉर्म में वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप पर भी सभी की नजरें रहेंगी। भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 162 रन की पारी खेली थी। होप ने अपनी बल्लेबाजी से जिस तरह भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया, उसे देखते हुए T20 सीरीज में भी टीम इंडिया को उनके खिलाफ विशेष रणनीति के साथ उतरना होगा।  आमिर जांगू ने वनडे सीरीज में मचाया धमाल आमिर जांगू ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने तीन मैचों में कुल 239 रन बनाए। उनकी पारियों में 58, 114 और 67 रन शामिल रहे। अकील हुसैन की स्पिन से बचना होगा वेस्टइंडीज के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन T20 क्रिकेट में काफी प्रभावी साबित होते हैं। वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर रन बनाने का दबाव डालने के साथ महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल कर सकते हैं।

दोस्तो भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली हैं और अब भारत की नजरें पांच मैचों की T20 सीरीज पर टिक गई हैं। दोनों टीमों के बीच T20 मुकाबलों का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। ऐसे में T20 फॉर्मेट में भी कैरेबियाई टीम भारतीय टीम के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकती है। वेस्टइंडीज की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो T20 क्रिकेट में कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इनमें रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शाई होप, आमिर जांगू और अकील हुसैन पर खास नजर रहेगी, आइए जानते हैं इनके बारे में-

westindies

रोवमैन पॉवेल से रहना होगा सावधान

रोवमैन पॉवेल वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल हैं। वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

रोमारियो शेफर्ड बल्ले और गेंद दोनों से खतरनाक

रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज के प्रमुख ऑलराउंडरों में शामिल हैं। वह जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।

westindies

शाई होप शानदार फॉर्म में

वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप पर भी सभी की नजरें रहेंगी। भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 162 रन की पारी खेली थी।

होप ने अपनी बल्लेबाजी से जिस तरह भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया, उसे देखते हुए T20 सीरीज में भी टीम इंडिया को उनके खिलाफ विशेष रणनीति के साथ उतरना होगा।

आमिर जांगू ने वनडे सीरीज में मचाया धमाल

आमिर जांगू ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने तीन मैचों में कुल 239 रन बनाए। उनकी पारियों में 58, 114 और 67 रन शामिल रहे।

अकील हुसैन की स्पिन से बचना होगा

वेस्टइंडीज के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन T20 क्रिकेट में काफी प्रभावी साबित होते हैं। वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर रन बनाने का दबाव डालने के साथ महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल कर सकते हैं।