India vs New Zealand T-20 Series 2026- दूसरे टी-20 से ईशान किशन टीम से आउट, कुमार कुशाग्र कवर के तौर पर टीम में हुए शामिल
दोस्तो न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ने पहला टी-20 मैच जीत लिया है, लेकिन भारतीय फैंस के लिए दूसरे टी-20 से पहले एक बुरी खबर सामने आई हैं, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन एक छोटी सी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की है कि सीरीज के पहले मैच के दौरान ईशान की दाईं जांघ के पास की मांसपेशियों (जिसे 'राइट एडक्टर' कहा जाता है) में चोट लग गई थी।

ईशान किशन की चोट से जुड़ी मुख्य बातें:
- चोट का अपडेट: दाईं जांघ की मांसपेशियों (राइट एडक्टर) में मामूली चोट के कारण ईशान किशन दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए हैं।
- रिप्लेसमेंट खिलाड़ी: कुमार कुशाग्र, जो अभी क्राइस्टचर्च में 'इंडिया ए' टीम के साथ हैं, अब सीनियर भारतीय टीम से जुड़ेंगे।
- मेडिकल निगरानी: BCCI की मेडिकल टीम ईशान की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
- पहले टी20 इंटरनेशनल का प्रदर्शन: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच चार विकेट से जीता था।

क्या वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा?
ईशान के बाहर होने से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का मौका बन सकता है। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि पहले मैच में बल्लेबाजी क्रम में बदलाव इसलिए किए गए थे क्योंकि ईशान की ऊपरी जांघ में चोट लग गई थी।
कोटक ने कहा कि अगर ईशान समय पर ठीक नहीं होते हैं, तो टीम में जगह बनाने के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक वैभव सूर्यवंशी हैं। हालांकि, अंतिम फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट और टीम मैनेजमेंट की योजनाओं पर निर्भर करेगा। दूसरे T20I के लिए भारत की टीम
