India vs Afghanistan Series- भारत-अफगानिस्तान सीरीज को TV पर देखने का मजा होगा दोगुना, जानिए इसकी वजह
दोस्तो भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां वो 2 टेस्ट खेलेगी, इसके बाद वो सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की यह सीरीज कई मायनों में खास होने वाली है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुकाबले भारत में खेले जाएंगे, लेकिन मेजबानी की जिम्मेदारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास होगी। जिसे FIFA World Cup 2026 के स्तर का बनाने का दावा किया जा रहा है।

13 से 17 सितंबर तक होगी T20 सीरीज
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 13 से 17 सितंबर के बीच खेली जाएगी। मुकाबले नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि भारत में होने के बावजूद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज का आयोजन कर रहा है।
स्टेडियम की तैयारियों से लेकर टिकट बिक्री और टीवी व डिजिटल ब्रॉडकास्ट तक की जिम्मेदारी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास रहेगी।
FIFA World Cup जैसा होगा प्रसारण
सीरीज के प्रोडक्शन का जिम्मा ITW Universe को दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज के प्रसारण में FIFA World Cup 2026 में इस्तेमाल की गई तकनीक, विशेषज्ञों और प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स की झलक देखने को मिलेगी।
इसका मकसद दर्शकों को टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर सामान्य क्रिकेट प्रसारण से बिल्कुल अलग अनुभव देना है।

इन तकनीकों से बदलेगा देखने का अनुभव
प्रसारण को बेहतर और रोमांचक बनाने के लिए कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
Ultra-Slow-Motion Cameras: खिलाड़ियों के शॉट, कैच और गेंदबाजी के खास पलों को बेहद धीमी गति में दिखाने के लिए।
Drone Feeds: मैदान और मैच के अलग-अलग एंगल का शानदार हवाई दृश्य दिखाने के लिए।
AI-Stabilized POV Cameras: खिलाड़ियों और मैदान के करीब से स्थिर और बेहतर विजुअल देने के लिए।
Advanced Production Setup: मैच की कवरेज को बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जैसा लुक देने के लिए आधुनिक प्रोडक्शन तकनीक का इस्तेमाल।
पहली बार Bilateral Series में World Cup-Level Production का दावा
ITW Universe के मुताबिक, पहली बार किसी द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में FIFA World Cup जैसी प्रोडक्शन क्वालिटी लाने की तैयारी की जा रही है। अगर यह योजना दावे के मुताबिक लागू होती है, तो भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज क्रिकेट फैंस के लिए केवल मैदान पर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन पर भी एक अलग अनुभव लेकर आ सकती है।
