India vs Afghanistan- टी-20 सीरीज के पहले मैच पर मंडराया खतरा, दिल्ली पुलिस ने क्यों की शेड्यूल में बदलाव की मांग

 
Sports

दोस्तों 13 सितंबर से भारत-अफगानिस्तान के बीची टी-20 सीरीज शुरु होने वाली हैं, सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। लेकिन पहले T20 मैच की तारीख को लेकर कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बन गई थी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) से मैच को आगे बढ़ाने या किसी अन्य तारीख पर कराने का अनुरोध किया था। अब DDCA ने स्पष्ट कर दिया है कि पहला T20 मैच तय कार्यक्रम के अनुसार 13 सितंबर को ही खेला जाएगा।

India vs Afghanistan – Threat looms over the first T20 series match; why did Delhi Police demand a change in the schedule?

दिल्ली पुलिस ने मैच की तारीख बदलने को क्यों कहा?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के DCP ने 9 सितंबर को DDCA सचिव को पत्र भेजकर मैच की तारीख पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था। यह अनुरोध दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS Summit को देखते हुए किया गया था।

BRICS Summit 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष, विदेशी प्रतिनिधिमंडल, राजनयिक और अन्य VVIP मेहमान शामिल होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था बनी बड़ी चुनौती

BRICS Summit के दौरान दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी संख्या में तैनाती पहले से निर्धारित है। विदेशी मेहमानों की आवाजाही, VVIP काफिले, रूट डायवर्जन, सुरक्षा घेरा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल की जरूरत होगी।

इसी दौरान 13 सितंबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 मैच होने से पुलिस के सामने अतिरिक्त चुनौती खड़ी हो सकती थी।

25 से 35 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भारत-अफगानिस्तान मैच देखने के लिए करीब 25,000 से 35,000 दर्शकों के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचने की संभावना है।

इतनी बड़ी संख्या में दर्शकों की आवाजाही से स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। इसके अलावा, BRICS Summit में शामिल VVIP और विदेशी प्रतिनिधियों की आवाजाही के कारण सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन और चुनौतीपूर्ण हो सकता था।

India vs Afghanistan – Threat looms over the first T20 series match; why did Delhi Police demand a change in the schedule?

दिल्ली पुलिस ने मैच बाद में कराने का सुझाव दिया

इन परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने DDCA से अनुरोध किया था कि BRICS Summit समाप्त होने के बाद भारत-अफगानिस्तान का पहला T20 मुकाबला कराया जाए। पुलिस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम जनता और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखना था।