India T20 Squad for Ireland & England: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे  से सिराज आउट, इस खिलाड़ी को मिला मौका

 
India T20 Squad for Ireland & England: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे  से सिराज आउट, इस खिलाड़ी को मिला मौका

दोस्तो भारतीय टीम आगाम व्हाइट बॉल सीरीज के लिए तैयार हैं और आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी सीरीज के लिए तैयारियां कर रहा हैं, लेकिन इसी बीच एक बुरी खबर आई हैं, सिराज को टीम से आउट कर दिया गया हैं, सिराज को शुरू में 6 जून को घोषित 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन मेडिकल सलाह के बाद उन्हें सीरीज़ से बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने T20 टीम में उनकी जगह कर्नाटक के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

भारतीय टीम जून और जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, और दोनों सीरीज़ टीम की भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएंगी।

मोहम्मद सिराज क्यों हटे?

टीम से सिराज के अचानक हटने के बाद सवाल उठे। मेडिकल टीम की सलाह पर पर्याप्त आराम करने के लिए एहतियात के तौर पर तेज़ गेंदबाज़ ने हटने का फैसला किया।

BCCI ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की कि सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे से हट गए हैं और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है।

प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

प्रसिद्ध कृष्णा को IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है। कर्नाटक के तेज़ गेंदबाज़ इस सीज़न के बेहतरीन गेंदबाज़ों में से एक थे और अब उन्हें सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का एक और मौका मिला है।

वह हाल ही में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे।

 

 

 

Tags