Ind W vs Aus W 2025 Oneday Series- हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास और बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सिरीज खेल रही है, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, यह मैच उनके शानदार करियर में एक ऐतिहासिक क्षण है और उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है, आइए जानते है कौनसा रिकॉर्ड उन्होनें अपने नाम किया-
करियर का 150वाँ वनडे मैच
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहा पहला वनडे मैच हरमनप्रीत कौर का 150वाँ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है।
यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी भारतीय महिला
हरमनप्रीत देश के लिए 150 वनडे मैच खेलने वाली केवल तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उनसे पहले मिताली राज और झूलन गोस्वामी यह रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
हरमन की प्रतिक्रिया
अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, हरमनप्रीत ने कहा कि भारत के लिए 150 वनडे खेलना उनके करियर का एक विशेष और गौरवपूर्ण क्षण है।
चंडीगढ़ के नए स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
इस वनडे मैच का एक और महत्व भी है—यह चंडीगढ़ के नवनिर्मित मैदान पर खेला जाने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है। अब तक, इस स्टेडियम में केवल 11 आईपीएल मैच आयोजित हुए थे।
मैच अपडेट
इस खास मौके पर, हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिससे उनका 150वां वनडे मैच और भी यादगार बन गया।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Tv9Hindi]
