IND vs SriLanka Test Series 2026- श्रीलंका और भारत के किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन, आइए जानें

 
IND vs Sri Lanka Test Series 2026 – Let’s find out which batsmen from Sri Lanka and India have scored the most runs.

दोस्तो 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट श्रखंला शुरु होने वाली हैं, कई सालों एक दूसरे के साथ क्रिकेट खेलते हुए दोनो टीमों ने कई यादगार पल शेयर किए हैं और सालों से कई महान बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा है। आइए जानते हैं दोनों पक्षों के बीत किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं-

IND vs Sri Lanka Test Series 2026 – Let’s find out which batsmen from Sri Lanka and India have scored the most runs.

सचिन तेंदुलकर – नंबर 1

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम भारत-श्रीलंका मैचों में सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 25 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 1,995 रन बनाए और इस मुकाबले में एक शानदार रिकॉर्ड कायम किया।

महेला जयवर्धने – नंबर 2

श्रीलंका के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 1,822 रन बनाए।

राहुल द्रविड़ – नंबर 3

भारत के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में 1,508 रन बनाए।

IND vs Sri Lanka Test Series 2026 – Let’s find out which batsmen from Sri Lanka and India have scored the most runs.

कुमार संगकारा – नंबर 4

श्रीलंका के एक और महान बल्लेबाज कुमार संगकारा चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों की 28 पारियों में 1,352 रन बनाए।

भारत-श्रीलंका टेस्ट राइवलरी

यह लिस्ट टेस्ट क्रिकेट के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों के दबदबे को दिखाती है। सचिन तेंदुलकर का टॉप पर होना उनके शानदार प्रदर्शन में निरंतरता को दर्शाता है, जबकि जयवर्धने, द्रविड़ और संगकारा ने भी इस ऐतिहासिक मुकाबले पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।