Impact Player- IPL 2027 में नहीं होगा इम्पैक्ट प्लेयर, जानिए इसकी वजह
दोस्तो क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से इम्पैक्ट प्लेयर रूल को हटा दिया गया हैं, अब इस नियम के भविष्य को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भीतर चर्चा शुरू हो गई है। IPL 2027 से पहले BCCI यह तय करने पर विचार कर रहा है कि इस नियम को जारी रखा जाए या इसे खत्म कर दिया जाए। फिलहाल इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन भारत में होगा
15 सितंबर को हुई IPL Governing Council की बैठक में IPL 2027 के मिनी ऑक्शन को लेकर एक अहम फैसला लिया गया। तय किया गया कि IPL 2027 का मिनी ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जाएगा।
पिछले कुछ वर्षों में IPL ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन आगामी सीजन के लिए ऑक्शन की मेजबानी भारत करेगा।
Impact Player Rule पर क्या हुआ?
बैठक में Impact Player Rule के भविष्य पर भी चर्चा हुई, लेकिन BCCI ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। इस मुद्दे पर करीब एक महीने बाद होने वाली अगली बैठक में दोबारा चर्चा की जाएगी।
इसके बाद नियम को बनाए रखने या हटाने को लेकर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।
सभी 10 टीमों से मांगी गई थी राय
BCCI ने IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजियों से Impact Player Rule समेत कई क्रिकेट संबंधी मुद्दों पर सुझाव और प्रतिक्रिया मांगी थी।
टीमों से 2026 सीजन के बाद लागू होने वाले विभिन्न क्रिकेट मामलों पर उनकी राय ली गई है। Impact Player Rule को लेकर मिली प्रतिक्रियाओं को भी आगामी फैसले में ध्यान में रखा जाएगा।

2025 से 2027 तक जारी रखने का था फैसला
सितंबर 2024 में जारी IPL 2025-27 के प्लेयर रेगुलेशन में BCCI ने Impact Player Rule को 2025 से 2027 तक जारी रखने का फैसला किया था।
यानी मौजूदा नियमों के मुताबिक यह नियम IPL 2027 तक लागू रहना था। हालांकि, अब BCCI इस फैसले पर दोबारा विचार कर रहा है।
क्या IPL 2027 से खत्म हो जाएगा Impact Player Rule?
फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि IPL 2027 में Impact Player Rule को हटा दिया जाएगा। अभी केवल इसके भविष्य पर विचार-विमर्श चल रहा है और अंतिम फैसला अगली Governing Council बैठक के बाद ही सामने आएगा।
कुछ फ्रेंचाइजियों का मानना है कि टीमों का मौजूदा संतुलन और रणनीति Impact Player Rule को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। ऐसे में नियम को जारी रखने को लेकर भी राय मौजूद है।
