BCCI Update- भारतीय क्रिकेट का नया टाइटल स्पॉन्सर बना मुथूट फिनकॉर्प, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक जरूरी खबर हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक अहम व्यावसायिक घोषणा की हैं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने Muthoot Fincorp Limited को भारत में आयोजित होने वाले क्रिकेट मैचों का नया टाइटल स्पॉन्सर नियुक्त किया है। यह साझेदारी मार्च 2028 तक जारी रहेगी।
BCCI के अनुसार, यह समझौता भारतीय क्रिकेट के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में कंपनी को एक प्रमुख ब्रांडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा।

मार्च 2028 तक रहेगा टाइटल स्पॉन्सरशिप करार
BCCI की घोषणा के मुताबिक, Muthoot Fincorp के साथ टाइटल स्पॉन्सरशिप समझौता मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत भारत में आयोजित होने वाले कई प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में कंपनी का नाम टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर जुड़ा रहेगा।
इस साझेदारी में शामिल हैं:
भारत में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज
भारत में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट
BCCI द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट
पुरुष और महिला क्रिकेट से जुड़े विभिन्न आयोजन
'Men in Blue' और 'Women in Blue' से जुड़ा ब्रांड कनेक्शन
BCCI ने अपने बयान में Muthoot Fincorp के सिग्नेचर ब्लू रंग का विशेष उल्लेख किया। बोर्ड के अनुसार, कंपनी के ब्रांड का नीला रंग भारतीय क्रिकेट टीमों की पहचान 'Men in Blue' और 'Women in Blue' के साथ स्वाभाविक दृश्य समानता बनाता है।

BCCI अध्यक्ष ने साझेदारी पर क्या कहा?
BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि Muthoot Fincorp का टाइटल स्पॉन्सर के रूप में जुड़ना भारतीय क्रिकेट की पहुंच और मजबूती को दर्शाता है। उन्होंने दोनों ब्रांड्स के बीच जुड़ाव को सकारात्मक बताते हुए नई साझेदारी का स्वागत किया।
उन्होंने यह भी कहा कि Muthoot Fincorp का नीला रंग भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों की पहचान के साथ मेल खाता है।
