Asia Cup 2025- गेंदबाज जिन्होनें एशिया कप में लिए है सबसे ज्यादा विकेट, जानिए इनके बारे में

 
Asia Cup 2025- गेंदबाज जिन्होनें एशिया कप में लिए है सबसे ज्यादा विकेट, जानिए इनके बारे में

दोस्तो हाल ही में एशिया कप में पाकिस्तान को शिकस्त देकर भारत ने नौंवी बार ये खिताब अपने नाम किया हैं, एशिया कप प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है, जिसका पहली बार आयोजन 1984 में किया गया था, तब से, इस टूर्नामेंट के 17 संस्करण हो चुके हैं, जिनमें से 14 वनडे और 3 टी20 प्रारूप में खेले गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में, इस प्रतियोगिता में कुछ उल्लेखनीय प्रदर्शन देखने को मिले हैं, आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होनें एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं- 

1. कुलदीप यादव (भारत) - 36 विकेट

भारत के बाएँ हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के नाम एशिया कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने कुल 36 विकेट लिए हैं।

2. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका) - 33 विकेट

श्रीलंका के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा 33 विकेट के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अपनी घातक यॉर्कर और अनोखे बॉलिंग एक्शन के लिए मशहूर गेंदबाज़ रहे हैं।

3. मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) - 30 विकेट

श्रीलंका के एक और महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 30 विकेटों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी सटीकता और विविधता ने एशिया कप में सभी प्रारूपों के बल्लेबाज़ों को परेशान किया है।

4. रवींद्र जडेजा (भारत) - 29 विकेट

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 29 विकेटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण, दोनों में जडेजा की निरंतरता ने उन्हें एशिया कप मैचों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना दिया है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [hindustanlivehindi]

Tags