WhatsApp Update: यूजर प्राइवेसी होगी और भी मजबूत! कंपनी लाई है नया फीचर, AI से चैट्स अब पूरी तरह सिक्योर

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने अपने लाखों यूज़र्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया है। कंपनी द्वारा रोल आउट किए गए इस नए फीचर का नाम Incognito Chat with Meta AI है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स Meta AI से सीक्रेट चैट कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि ये चैट पूरी तरह से सिक्योर होंगी। एक्सपर्ट्स के कई दावों के बाद, कंपनी ने आखिरकार यह नया फीचर रोल आउट कर दिया है।

AI से चैट होंगी सिक्योर 
इससे पहले, कई एक्सपर्ट्स ने दावा किया था कि AI से चैटिंग को कंपनी पढ़ सकती है। इसीलिए अब कंपनी नए फीचर से AI से चैट को सेफ रखने जा रही है। Meta द्वारा पेश किया गया नया फीचर प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है। कंपनी ने कहा है कि Incognito Chat में सभी AI प्रोसेसिंग एक ट्रस्टेड एग्जीक्यूशन एनवायरनमेंट (TEE) के तहत की जाती है। इसका मकसद यह है कि कोई भी सीक्रेट चैटिंग को एक्सेस न कर सके, यहां तक ​​कि खुद Meta भी नहीं।

Meta AI फीचर के साथ Incognito Chat
यूज़र प्राइवेसी बनाए रखने के लिए वेब ब्राउज़र में Incognito टैब दिए जाते हैं। इसी तरह, Meta ने भी अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए एक नया चैट फीचर रोल आउट किया है। कंपनी ने कहा है कि यह फीचर उन यूज़र्स के लिए बहुत फायदेमंद होगा जो अपनी ज़िंदगी की पर्सनल बातें AI के साथ शेयर करते हैं। मेटा ने दावा किया है कि नए फीचर के रिलीज़ होने के बाद, WhatsApp पर मेटा AI चैटबॉट से की गई बातचीत को कोई भी एक्सेस नहीं कर पाएगा। इतना ही नहीं, मेटा खुद भी इन चैट्स को एक्सेस नहीं कर पाएगा।

कैसे काम करता है नया फीचर?

मेटा के ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह फीचर कंपनी की प्राइवेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इस फीचर के तहत, आप मेटा AI से इस तरह चैट कर सकते हैं कि कोई और आपकी चैट एक्सेस न कर सके। साथ ही, मेटा AI से की गई बातचीत सेव भी नहीं होगी। यह फैसला यूज़र्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर लिया गया है।

कंपनी यह पक्का करने की कोशिश कर रही है कि मेटा AI के साथ यूज़र्स की बातचीत पूरी तरह से प्राइवेट रहे। क्योंकि कुछ यूज़र्स अपनी पर्सनल जानकारी मेटा AI के साथ शेयर करते हैं। अगर यह जानकारी किसी के हाथ लग जाती है, तो इससे यूज़र को बहुत नुकसान हो सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नया फीचर रोल आउट किया है।