Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Date- 4 मई को आएंगे 5 राज्यों के विधान सभा चुनावों के परिणाम, जानिए कहां देंख सकते हैं परिणाम
दोस्तो हाल ही में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हुए हैं, जिसके बाद से लोगो को अब इनके परिणाम का इंतजार हैं, आपको बता दे कि 4 मई को विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। हफ़्तों की ज़ोरदार चुनावी रैलियों और भारी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी के बाद, अब अंतिम फ़ैसले का बेसब्री से इंतज़ार है, आइए जानते हैं कैसे सबसे जल्दी परिणाम जान सकते हैं-
वोटों की गिनती और नतीजे
वोटों की गिनती 4 मई को सुबह 8 बजे शुरू होगी।
भारत निर्वाचन आयोग ने सभी ज़रूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नतीजे TV9 भारतवर्ष और उसके डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे देखे जा सकते हैं।
राज्यवार राजनीतिक मुकाबले
पश्चिम बंगाल
यहां ज़ोरदार राजनीतिक मुकाबला देखने को मिला।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।
असम
BJP सत्ता में बने रहने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन कड़ी चुनौती पेश कर रहा है।
तमिलनाडु
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता।
केरल
लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट (UDF) के बीच सीधा मुकाबला।
पुडुचेरी
राजनीतिक लड़ाई उतनी ही दिलचस्प बनी हुई है, जिसमें कई पार्टियां मैदान में हैं।
