Telangana Police Recruitment 2026- तेलंगाना SSF में 7 हजार विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
- byJitendra
- 08 Jul, 2026
क्या आप तेलंगाना के उन युवाओं से एक है जो स्नातक पास हैं और अपने लिए नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं, तेलंगाना सरकार ने राज्य में विभिन्न विभागों में कुल 7,437 पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग, फायर एवं डिजास्टर मैनेजमेंट, जेल विभाग और स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) में खाली पदों को भरा जाएगा, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
Telangana Police Recruitment 2026 में पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा पद
इस भर्ती अभियान में सबसे ज्यादा नियुक्तियां पुलिस विभाग में की जाएंगी। पुलिस विभाग के लिए कुल 5,000 पदों को मंजूरी दी गई है।

इन पदों में शामिल हैं:
सिविल पुलिस कांस्टेबल
आर्म्ड रिजर्व (AR) कांस्टेबल
सब-इंस्पेक्टर (SI)
असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI)
ड्राइवर कांस्टेबल
मैकेनिक कांस्टेबल
अन्य विशेष इकाइयों के पद
पुलिस विभाग में पदों का विवरण:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| सिविल पुलिस कांस्टेबल | -3,697 |
| AR कांस्टेबल | -1,052 |
| SI, ASI और अन्य पद | अन्य रिक्तियां |
| कुल पुलिस भर्ती | -5,000 पद |
Telangana Police Recruitment 2026 के तहत जेल विभाग में भी भर्ती
राज्य के Prisons and Correctional Services Department में भी युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। इस विभाग में कुल 223 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों में शामिल हैं:
डिप्टी जेलर (पुरुष)
डिप्टी जेलर (महिला)
वार्डर (पुरुष)
वार्डर (महिला)

Special Security Force (SSF) में 1,424 पदों पर भर्ती
Special Security Force (SSF) के लिए भी बड़ी संख्या में पद स्वीकृत किए गए हैं। इस विभाग में कुल 1,424 पद भरे जाएंगे।
पदों का विवरण:
| सब-इंस्पेक्टर | -44 |
| कांस्टेबल | -1,380 |
| कुल पद | -1,424 |
Fire and Disaster Management Department में 790 पद
तेलंगाना के Fire, Disaster Response, Emergency and Civil Defence Department में भी भर्ती की जाएगी। इस विभाग के लिए कुल 790 पदों को मंजूरी मिली है।
Telangana Police Recruitment 2026: कुल 7,437 पदों का विवरण
| विभाग | कुल पद |
|---|---|
| पुलिस विभाग | 5,000 |
| जेल एवं सुधार सेवाएं विभाग | 223 |
| स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) | 1,424 |
| फायर एवं डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग | 790 |
| कुल भर्ती | 7,437 |
Telangana Police Recruitment 2026 Notification कब जारी होगा?
भर्ती बोर्ड के अनुसार, संबंधित विभागों से जरूरी जानकारी मिलने के बाद विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।






