Sports News- वो भारतीय खिलाड़ी जिन्हें BCCI ने किया अनदेखा, गुमनामी में खत्म हुआ वनडे करियर

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में लाखों नहीं करोड़ो युवाओं में क्रिकेट खेलने का टेलेंट और भारतीय टीम का हिस्सा होने का सपना देखते हैं, लेकिन मौका केवल 11 को ही मिलता हैं, ऐसे में हम बात करें हाल ही के सालों की तो भारत के ODI सेटअप में बहुत बड़े बदलाव आए हैं, जिसमें टीम मैनेजमेंट और BCCI के चयनकर्ता युवा टैलेंट और लंबी अवधि की प्लानिंग पर बहुत ज़्यादा ध्यान दे रहे हैं। फॉर्म में गिरावट, चोटें, या कड़ी टक्कर खिलाड़ियों को जल्दी ही टीम से बाहर कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खिलाड़िय़ों के बारे में जिन्हें BCCI ने टीम से मख्खी की तरह निकालकर बाहर फैंक दिया- 

1. उमेश यादव

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव, 38 साल के इस तेज़ गेंदबाज़ ने आखिरी बार 24 अक्टूबर, 2018 को विशाखापत्तनम में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ एक वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। तब से, उन्हें इस फॉर्मेट में कोई और मौका नहीं मिला है।

2. युजवेंद्र चहल

स्टार लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल भी भारत के ODI सेटअप में अपनी जगह खो चुके हैं। चहल को लंबे समय से ODIs में नियमित मौके नहीं दिए गए हैं। चहल ने आखिरी बार 13 अगस्त, 2023 को वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ भारत के लिए एक ODI मैच खेला था। 

3. शार्दुल ठाकुर

तेज़ गेंदबाज़ ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को कभी भारत की ODI टीम में एक अहम खिलाड़ी माना जाता था, उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी ODI मैच 19 अक्टूबर, 2023 को पुणे में 2023 ODI वर्ल्ड कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। तब से, उन्हें टीम में अपनी जगह दोबारा बनाने में काफ़ी संघर्ष करना पड़ा है।

4. नीतीश राणा

मिडिल-ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज़ नीतीश राणा भी अब भारत की ODI योजनाओं से दूर होते नज़र आ रहे हैं। राणा ने भारत के लिए अपना एकमात्र ODI मैच 23 जुलाई, 2021 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

5. रवि बिश्नोई

बिश्नोई ने भारत के लिए अपना एकमात्र ODI मैच 6 अक्टूबर, 2022 को लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

 

T20 क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित करने के बावजूद, उन्हें तब से ODI में दोबारा मौका नहीं मिला है।