Smartphone Feature- स्मार्टफोन के ये फीचर बचा सकते हैं आपकी जान, आइए जानें इनके बारे में

दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, ये स्मार्टफोन न केवल कॉल करने या इंटरनेट चलाने का साधन के लिए नहीं रह गए हैं, बल्कि यह हमारी सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिकतर स्मार्टफोन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नाम का एक खास फीचर होता है,  इस फीचर की खास बात यह है कि फोन लॉक होने के बावजूद भी कोई व्यक्ति आपके तय किए गए इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सकता है। अगर अचानक दुर्घटना, बेहोशी या कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाए, तो यह छोटा-सा सेटअप आपकी जान बचाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स

क्या है इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर?

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट स्मार्टफोन का एक महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर है, जिसे आप फोन की सेटिंग्स में जाकर एक्टिवेट कर सकते हैं। इसमें आप अपने 2 से 3 करीबी लोगों जैसे परिवार के सदस्य या भरोसेमंद दोस्तों के नंबर सेव कर सकते हैं।

जब यह फीचर एक्टिव होता है, तो फोन लॉक होने के बावजूद इमरजेंसी कॉल का ऑप्शन दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में अगर आप किसी दुर्घटना या अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण कॉल नहीं कर पाते, तो आसपास मौजूद व्यक्ति इस विकल्प की मदद से तुरंत आपके परिवार को सूचना दे सकता है।

लॉक स्क्रीन पर इमरजेंसी नंबर दिखाई देता है

कई स्मार्टफोन में यह सुविधा भी मिलती है कि आप लॉक स्क्रीन पर ही इमरजेंसी नंबर दिखा सकते हैं। इसका मतलब यह है कि फोन पासवर्ड, पिन या अनलॉक से लॉक होने के बाद भी यह नंबर स्क्रीन पर दिखाई देता है।

इससे किसी अनजान व्यक्ति को आपका फोन फिसलने की जरूरत नहीं पड़ती। वह सीधे स्क्रीन पर दिख रहे नंबर पर कॉल करके आपके परिवार या दोस्तों को स्थिति की जानकारी दे सकता है। 

किन परिस्थितियों में यह सुविधा हो सकती है जीवनरक्षक?

कभी-कभी सड़क दुर्घटना, अचानक बेहोशी, हार्ट अटैक या अन्य मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में व्यक्ति खुद अपने परिवार को कॉल नहीं कर पाता।

अगर उस समय फोन लॉक हो, तो मदद करने वाला व्यक्ति भी किसी को सूचना नहीं दे पाता। लेकिन अगर फोन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट सुविधा चालू हो, तो आसपास के लोग तुरंत आपके परिवार को जानकारी दे सकते हैं। 

हर स्मार्टफोन उपभोक्ताओं के लिए क्यों जरूरी है यह सेटिंग?

कई बार लोग स्मार्टफोन के जरूरी सुरक्षा फीचर्स के बारे में नहीं जानते। इमरजेंसी कॉन्टैक्ट भी ऐसा ही फीचर है, जो बहुत आसान होते हुए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

अगर आपके फोन में यह सेटिंग अभी तक एक्टिवेट नहीं है, तो इसे तुरंत चालू करना समझना होगा। साथ ही अपने परिवार के अन्य सदस्यों के फोन में भी यह फीचर जरूर चालू करें। 

फोन खोने पर भी काम आ सकता है यह फीचर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट फीचर का एक और फायदा यह है कि अगर आपका फोन कहीं खो जाए, तो उसे पाने वाला व्यक्ति उसी नंबर पर कॉल करके फोन के मालिक को जानकारी दे सकता है।