Skin Care Tips- ग्लोइंग और बेदाग स्कीन पाने के लिए संतरे के छिलकों से बनाए ये फैस पैक, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 03 Dec, 2025
दोस्तो दुनिया का हर इंसान बेदाग और चमकती त्वचा पाना चाहता है, जिसमें आपकी मदद साधारण से दिखने वाले संतरा के छिलके कर सकते हैं, जिन्हें आप फालतू समझकर फैंक देते हैं, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल ऑयल से भरपूर, संतरे के छिलके आपकी स्किन को चमकदार, मुलायम और नई जान डालने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं संतरे के छिलके से कौनसे फेस पैक बनाए-

ड्राई स्किन के लिए फेस पैक
सामग्री: संतरे के छिलके का पाउडर, दूध
तरीका: संतरे के छिलकों को बारीक पीसकर पाउडर बना लें और थोड़े से दूध में मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
फायदे: मॉइस्चराइज़ करता है, मुलायम बनाता है और रूखापन दूर करता है।
ऑयली स्किन के लिए फेस पैक
सामग्री: संतरे के छिलके का पाउडर, दही
तरीका: पाउडर को दही के साथ मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।
फायदे: ज़्यादा तेल कंट्रोल करता है, पिंपल्स कम करता है और स्किन को रिफ्रेश करता है।

पिंपल्स और दाग-धब्बों के लिए फेस पैक
सामग्री: संतरे के छिलके का पाउडर, हल्दी
तरीका: सभी चीज़ों को मिलाकर पेस्ट बना लें और दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
फायदे: पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन साफ़ हो जाती है।
नेचुरल ग्लो के लिए फेस पैक
सामग्री: संतरे के छिलके का पाउडर, शहद, नींबू का रस
तरीका: सभी चीज़ों को मिलाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें।
फायदे: डेड स्किन सेल्स को हटाता है और आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो लाता है।
एंटी-एजिंग फेस पैक
सामग्री: संतरे के छिलके का पाउडर, एलोवेरा जेल
तरीका: सभी चीज़ों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।
फायदे: झुर्रियों और एजिंग के निशानों को कम करता है, जिससे आपकी स्किन जवान बनी रहती है।



