PF Account Tips- क्या आप PF खाते से निकाल रहे हैं पैसा, ऐसे करें पता कितने हुए हैं अप्रूव

दोस्तो अगर आप एक नौकरीपैशा व्यक्ति हैं तो आपको PF अकाउंट के बारे में पता ही होगा, जिसमें आपकी सैलरी का कुछ अंश काटकर जमा किया जाता हैं, ऐसे में जरूरत पड़ने पर कभी इसमें से पैसा निकालना चाहते हैं, तो आपको पैसा निकालने के लिए अप्लाई करना होता हैं, तो आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि कितना पैसा अप्रूव हुआ है और आपके बैंक अकाउंट में जमा होगा, आइए जानते हैं इसका तरीका- 

ऑफिशियल PF पासबुक पोर्टल पर जाएँ

EPF पासबुक लिंक पर जाएँ: https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login

अपने अकाउंट में लॉग इन करें

अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।

क्लेम सेक्शन पर जाएँ

लॉग इन करने के बाद, क्लेम सेक्शन पर जाएँ।

सेटल्ड क्लेम चेक करें

अपनी रिक्वेस्ट की डिटेल्स देखने के लिए सेटल्ड क्लेम चुनें।

अप्रूव्ड अमाउंट देखें

यहाँ, आप वह अप्रूव्ड अमाउंट देख सकते हैं जो आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट होगा।

इन स्टेप्स को फॉलो करके, आप बिना किसी परेशानी के अपने PF एडवांस क्लेम को जल्दी से ट्रैक कर सकते हैं।