Operation Sindoor- पाकिस्तान से BSF जवान की हुई वापसी, जानिए कैसा बर्ताव किया पाक ने जवान के साथ

 
Operation Sindoor- पाकिस्तान से BSF जवान की हुई वापसी, जानिए कैसा बर्ताव किया पाक ने जवान के साथ

By Jitendra Jangid-  पहलगाम आतंकवादी हमले के बाज भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर छेड़ दिया था, जिसने पाकिस्तान की रातों की नींद हराम कर दी हैं, 78 घंटे आमने सामने होके युद्ध पर विराम सिजफायर लग गया हैं, ऐसे में एक खुशी की बात यह हैं कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णब कुमार साहू लगभग तीन सप्ताह तक पाकिस्तानी हिरासत में रहने के बाद सुरक्षित भारत लौट आए हैं। उनकी वापसी भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी आदान-प्रदान का हिस्सा थी, जिसमें एक पाकिस्तानी रेंजर को भी पाकिस्तान को वापस सौंप दिया गया था।

23 अप्रैल, 2025 को, पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF जवान पूर्णब कुमार साहू गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में चले गए। वह जीरो लाइन के पास किसानों की सहायता कर रहे थे।

घटना के बाद, भारतीय बलों ने एक पाकिस्तानी रेंजर को हिरासत में लिया, जो इसी तरह राजस्थान के श्रीगंगानगर के पास भारतीय क्षेत्र में घुस आया था। उसे भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए देखा गया और ड्यूटी पर मौजूद BSF कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

14 मई की सुबह 10:30 बजे अटारी स्थित संयुक्त चेक पोस्ट पर सैनिकों का आदान-प्रदान हुआ। बीएसएफ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दोनों पक्षों के अधिकारियों ने इस हस्तांतरण में भाग लिया, जो शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किया गया।

Tags