Nail Polish Tips- नेल पॉलिश लगाने से होते हैं ये स्वास्थ्य नुकसान, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो दुनिया की हर औरत खूबसूरत दिखना चाहती है, जिसके लिए वो कई प्रकार के प्रोडक्ट्स यूज करती हैं, जैसे नेल पॉलिश , जो आपके हाथों की खूबसूरती बढा देती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बार-बार या लंबे समय तक इस्तेमाल करने से नाखूनों और स्किन की पूरी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। कई नेल प्रोडक्ट्स में छिपे केमिकल्स कई प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं नेल पॉलिश लगाने के नुकसान के बारे में- 

1. कमज़ोर और नाज़ुक नाखून

ज़्यादातर नेल पॉलिश में तेज़ केमिकल्स होते हैं जो नाखूनों के नेचुरल स्ट्रक्चर को कमज़ोर कर सकते हैं। 

2. नाखूनों का रंग बदलना

लगातार पॉलिश लगाने से नाखूनों पर दाग लग सकते हैं, जिससे वे समय के साथ पीले या भूरे हो जाते हैं। यह न सिर्फ दिखने में अच्छा लगता है।

3. स्किन एलर्जी

नेल पॉलिश और रिमूवर दोनों में पाए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। नाखूनों या उंगलियों के आसपास लालिमा, खुजली और रैशेज जलन के आम संकेत हैं।

4. ड्राई स्किन और खुरदुरे हाथ

केमिकल के संपर्क में आने से स्किन की नैचुरल नमी खत्म हो सकती है। इससे अक्सर सूखापन, क्यूटिकल्स में दरार और नाखूनों के आसपास की स्किन खुरदुरी हो जाती है।

5. सांस की दिक्कतें

कुछ नेल पॉलिश से तेज़ धुआं निकलता है जिसमें टोल्यूनि और फॉर्मेल्डिहाइड जैसे केमिकल होते हैं। इन्हें लंबे समय तक सूंघने से सिरदर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।