Jyotish Tips- इंसान की जीभ पर किस समय रहती है मॉ सरस्वती, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 10 Nov, 2025
दोस्तो हिंदू धर्म में विभिन्न देवी देवताओं का महत्व अलग हैं, जिसमें हम बात करें देवी सरस्वती की तो उन्हें ज्ञान, बुद्धि, विद्या और वाणी की देवी माना जाता है, वे अपने भक्तों को बुद्धि और विचारों की स्पष्टता का आशीर्वाद देती हैं। देवी सरस्वती प्रतिदिन एक बार व्यक्ति की जिह्वा पर विराजमान होती हैं, लेकिन हमें पता नहीं होता हैं कब, तो चलिए आइए जानते हैं कब इंसान की जिह्वा पर सरस्वती रहती हैं-

अच्छे शब्द बोलने का महत्व
हर घर में बड़े-बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं, "अच्छे शब्द बोलो और कभी किसी की बुराई मत करो।" यह प्राचीन ज्ञान इस विश्वास पर आधारित है कि हमारे द्वारा बोले गए शब्दों में आध्यात्मिक ऊर्जा होती है।
देवी सरस्वती जिह्वा पर कब विराजती हैं?
देवी सरस्वती ब्रह्म मुहूर्त के दौरान व्यक्ति की जिह्वा पर विराजमान होती हैं, जो प्रातः 3:00 बजे से 5:00 बजे के बीच का पवित्र समय होता है। यह समय ध्यान, प्रार्थना और मंत्र जाप के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

ब्रह्म मुहूर्त में वाणी की शक्ति
ब्रह्म मुहूर्त में बोले गए शब्दों में अपार शक्ति होती है और अक्सर वे सच भी होते हैं। इसलिए, इस दौरान व्यक्ति को अपने विचारों और वाणी पर ध्यान देना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में मंत्र जाप, अपने इष्ट देवता की प्रार्थना या सकारात्मक वचन बोलने से मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास हो सकता है।






