IPL 2026- IPL में इन ओपनर्स ने मारे हैं सबसे ज्यादा छक्के, आइए जानें इन खिलाड़ियों के बारे में

दोस्तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरु हो गई हैं, जो कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं हैं, प्रीमियर शुरु होते ही क्रिकेट किंग विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अपनी निरंतरता और शानदार खेल के लिए मशहूर कोहली ने अब एक ज़बरदस्त उपलब्धि हासिल की है; वह IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं, आइए जानते हैं किस ओपनर ने सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं- 

कोहली भारतीय ओपनरों की लिस्ट में सबसे ऊपर

विराट कोहली ने एक ओपनर के तौर पर 129 पारियों में 182 छक्के जड़े हैं, जिससे वह IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं।

KL राहुल को पीछे छोड़ा

कोहली ने KL राहुल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम पहले 103 पारियों में 179 छक्कों का रिकॉर्ड था; अब राहुल भारतीय ओपनरों में दूसरे नंबर पर हैं।

क्रिस गेल कुल मिलाकर सबसे आगे

कुल मिलाकर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर "यूनिवर्स बॉस" क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 122 पारियों में 326 छक्के जड़े हैं और IPL का कुल रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर

डेविड वॉर्नर 163 पारियों में 210 छक्कों के साथ कुल मिलाकर दूसरे नंबर पर हैं, जो एक ओपनर के तौर पर उनके लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को दिखाता है।

रोहित शर्मा की स्थिति

रोहित शर्मा इस समय IPL ओपनरों में 7वें नंबर पर हैं, जिनके नाम 140 छक्के दर्ज हैं।