Invertor Tips- मानसून में इनवर्टर न हो जाएं खराब, सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
- byJitendra
- 07 Jul, 2026
दोस्तो मानसून का मौसम हमें चिलचिलाती गर्मी से राहत प्रदान करता हैं, लेकिन इस मौसम में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जैसे बार बार बिजली का कटना, जो आपके इन्वर्टर और बैटरी की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकते हैं। अगर सही देखभाल न की जाए, तो ज़्यादा नमी से जंग लग सकती है, शॉर्ट सर्किट हो सकता है, आइए जानते हैं आप कैसे इन्वर्टर को खराब होने से बचा सकते हैं-

इन्वर्टर को सूखी और हवादार जगह पर रखें
इन्वर्टर और बैटरी को बारिश के पानी, सीलन और नमी से दूर सूखी जगह पर रखें।
बैटरी को सीधे ज़मीन पर रखने के बजाय किसी ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखें।
इन्वर्टर को दीवार से सटाकर न रखें। हवा के सही बहाव के लिए इसके चारों ओर थोड़ी जगह छोड़ें, ताकि यह ज़्यादा गर्म न हो।
बैटरी में पानी का लेवल रेगुलर चेक करें
हर 45 से 60 दिनों में बैटरी के इलेक्ट्रोलाइट लेवल की जांच करें।
अगर पानी का लेवल कम हो, तो उसमें सिर्फ़ डिस्टिल्ड वॉटर ही डालें।
कभी भी नल का पानी या RO का पानी इस्तेमाल न करें, क्योंकि उनमें मौजूद मिनरल्स बैटरी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बैटरी में ज़रूरत से ज़्यादा पानी न भरें, क्योंकि ज़्यादा पानी से एसिड लीक हो सकता है और बैटरी की उम्र कम हो सकती है।

बैटरी के टर्मिनल्स को अच्छी तरह साफ़ करें
मानसून के दौरान नमी की वजह से बैटरी के टर्मिनल्स पर जंग या सफ़ेद-हरे रंग की परत जम सकती है।
अगर ऐसी कोई परत दिखे, तो जल्द से जल्द किसी जानकार टेक्नीशियन से टर्मिनल्स साफ़ करवाएं।
धूल और नमी हटाने के लिए इन्वर्टर को साफ़ और सूखे कपड़े से रेगुलर पोंछते रहें।
गीले कपड़े का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे नमी बढ़ सकती है और बिजली से जुड़े खतरे पैदा हो सकते हैं।
इन्वर्टर पर ज़्यादा लोड न डालें
बार-बार बिजली जाने पर लोग अक्सर इन्वर्टर से बहुत सारे अप्लायंसेज जोड़ देते हैं।
ज़्यादा बिजली खपत वाले डिवाइस चलाने से बचें, जैसे:
एयर कंडीशनर
हीटर
गीज़र
माइक्रोवेव ओवन
ज़्यादा लोड डालने से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है, बैकअप टाइम कम हो जाता है और इसकी कुल उम्र भी घट जाती है।
मानसून में देखभाल क्यों ज़रूरी है
बारिश के मौसम में सही देखभाल से आपका इन्वर्टर नमी से होने वाले नुकसान से बचा रहता है, बैटरी की परफॉर्मेंस बेहतर होती है, बैकअप टाइम बढ़ता है और सिस्टम की कुल उम्र भी बढ़ती है।






