Health Tips- फैटी लिवर से ग्रसित लोगों को इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन, जानिए इनके बारे में

दोस्तो आज हम सब अपने कामकाज और जीवन की भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खानपान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। गलत खान-पान, ज़्यादा ऑयली और मसालेदार खाना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर होना एक आम बात बनई गई हैं, जब लिवर में फैट जमा होने लगता है, तो यह लिवर के नॉर्मल काम पर असर डाल सकता है और समय के साथ गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम पैदा कर सकता है। इसलिए, सही समय पर अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करना बहुत ज़रूरी है। आइए जानते हैं फैटी लिवर से ग्रसित लोगो को किन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन- 

1. फ्राइड फूड्स

डीप-फ्राइड फूड्स जैसे समोसे, पकौड़े, चिप्स और दूसरे फ्राइड स्नैक्स में ज़्यादा तेल और ट्रांस फैट होता है। इन फूड्स को रेगुलर खाने से लिवर में फैट जमा हो सकता है और फैटी लिवर की हालत और खराब हो सकती है।

2. मीठे फूड्स

ज़्यादा चीनी खाने से लिवर में फैट जमा होने का चांस भी बढ़ जाता है, जिससे फैटी लिवर की प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

3. जंक फ़ूड

पिज़्ज़ा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़ और पैकेज्ड स्नैक्स जैसे फास्ट फ़ूड में अनहेल्दी फैट, नमक और प्रिजर्वेटिव होते हैं। जंक फ़ूड का बार-बार सेवन लिवर की हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है ।

4. सॉफ्ट ड्रिंक्स

कोल्ड ड्रिंक्स और मीठे ड्रिंक्स में बहुत ज़्यादा चीनी और कैलोरी होती है। इन्हें रेगुलर पीने से वज़न बढ़ सकता है और लिवर में फैट जमा होने का खतरा बढ़ सकता है।

5. प्रोसेस्ड फ़ूड

इंस्टेंट नूडल्स, रेडी-टू-ईट मील और पैकेज्ड स्नैक्स जैसे प्रोसेस्ड फ़ूड में अक्सर ज़्यादा नमक, अनहेल्दी फैट और केमिकल प्रिजर्वेटिव होते हैं। अगर इन चीज़ों का बार-बार सेवन किया जाए तो ये लिवर की हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं।