Health Tips- क्या आप प्लास्टिक बोतल में पानी पीते हैं, जान लिजिए इसके नुकसान
- byJitendra
- 12 Dec, 2025
दोस्तो आज के आधुनिक युग में प्लास्टिक की बोतल हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गई हैं, जो सुविधाजनक लगती हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि प्लास्टिक की बोतलों में रखा गर्म पानी पीना कितना खतरनाक हो सकता है। जब प्लास्टिक गर्मी के संपर्क में आता है, तो यह हानिकारक केमिकल छोड़ता है जो धीरे-धीरे हमारे शरीर में चले जाते हैं और ज़रूरी अंगों पर असर डालते हैं। आइए जानते हैं प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने के नुकसान के बारे में-

1. कैंसर का खतरा बढ़ना
कई प्लास्टिक में ऐसे केमिकल होते हैं, ये केमिकल शरीर में जा सकते हैं और अलग-अलग तरह के कैंसर सहित गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।
2. हार्मोनल असंतुलन
गर्म होने पर प्लास्टिक BPA और दूसरे एंडोक्राइन-डिसरप्टिंग केमिकल छोड़ सकते हैं। ये टॉक्सिन शरीर के नेचुरल हार्मोन प्रोडक्शन में रुकावट डालते हैं और हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं।
3. लिवर और किडनी को नुकसान
गर्म प्लास्टिक के पानी से निकलने वाले टॉक्सिन का लगातार सेवन शरीर में जमा हो सकता है, जिससे लिवर और किडनी पर ज़्यादा दबाव पड़ता है, जिससे लंबे समय तक सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. पाचन तंत्र की समस्याएं
प्लास्टिक की बोतलों से गर्म पानी पीने से पेट में जलन, एसिडिटी, गैस और पाचन संबंधी दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं। समय के साथ, ये केमिकल पाचन तंत्र को कमज़ोर कर सकते हैं।
5. त्वचा और बालों पर हानिकारक प्रभाव
खून में जाने वाले प्लास्टिक के टॉक्सिन त्वचा और बालों की सेहत पर असर डाल सकते हैं, जिससे समय से पहले झुर्रियां, सूखापन, बालों का झड़ना और बालों का टूटना हो सकता है।




