Health Tips- किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन, जानिए इनके बारे में

दोस्तो इंसान के शरीर का प्रत्येक अंग बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, जिनकी देखभाल करना और स्वस्थ रखना जरूरी हैं, ऐसे में बात करें किडनी की तो शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत ज़रूरी भूमिका निभाती हैं - वे टॉक्सिन को हटाती हैं, मिनरल्स को बैलेंस करती हैं, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती हैं, और ज़्यादा पानी को मैनेज करती हैं। पूरी सेहत के लिए किडनी का स्वस्थ रहना बहुत ज़रूरी है। आइए जानते हैं किडनी को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का करें सेवन- 

1. सेब

सेब एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो किडनी की सूजन को कम करने और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं। वे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी और सरसों के साग जैसी सब्जियां विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं जो किडनी की कोशिकाओं को मज़बूत बनाती हैं। वे सूजन को कम करने में मदद करती हैं।

3. बेरी

ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसी बेरी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं जो किडनी की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती हैं। इनमें नैचुरली सोडियम, पोटेशियम और फास्फोरस कम होता है, जो इन्हें किडनी के लिए एक आदर्श, सेहतमंद स्नैक बनाता है।

4. ओट्स

ओट्स में फाइबर ज़्यादा होता है, जो किडनी पर बिना ज़्यादा दबाव डाले ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

5. पानी

पर्याप्त पानी पीने से यूरिक एसिड और टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं, किडनी पर दबाव कम होता है, और किडनी की फिल्टर करने की क्षमता बेहतर होती है।