Health Tips- क्या आपको बार बार छींक आ रही है, राहत पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खें

दोस्तो भीषण गर्मी के बाद आने वाला सर्दियों का मौसम हमें राहत प्रदान करता हैं, लेकिन अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता हैं, जैसे सर्दी-जुकाम और खांसी आदि, जिससे अक्सर बार-बार छींक आती है। छींक आना एक नैचुरल और आम बात है, लेकिन बहुत ज़्यादा या बार-बार छींक आना काफी परेशान करने वाला हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा छींक से छुटकारा पाने के लिए ये तरीके अपना सकते हैं, आइए जानें इन नुस्खों का बारे में

1. अदरक और गुड़ का मिक्स

अदरक में नैचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल गुण होते हैं जो सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।

एक चम्मच अदरक का रस लें।

आधा चम्मच गुड़ मिलाएं।

आराम के लिए इस मिक्सचर को दिन में दो से तीन बार पिएं।

2. शहद और दालचीनी का ड्रिंक

यह गर्म मिक्सचर गले की जलन को शांत करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं।

आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं।

छींकने कम करने के लिए इस मिक्सचर को दिन में एक या दो बार पिएं।

3. अजवाइन का पानी

अजवाइन नाक बंद होने और सांस लेने में आराम देने की अपनी खूबी के लिए जानी जाती है।

एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन के बीज डालें।

इस मिक्सचर को उबालें और गुनगुना होने तक ठंडा होने दें।

इसे छान लें, थोड़ा शहद मिलाएं और आराम के लिए इसे पी लें।