Hair Cutting Tips- बाल कटवाते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 13 Dec, 2025
दोस्तो बाल कटवाना एक रेगूलर प्रक्रिया हैं, बाल कटवाना केवल स्टाइलिश दिखना ही नहीं हैं, बल्कि ये आपकी हेल्थ और खूबसूरती बनाए रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। सही कट आपके लुक को बदल सकता है, जबकि गलत कट नुकसान और परेशानी का कारण बन सकता है। आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप बाल कटवाते समय ध्यान रखें-

एक अच्छा सैलून या पार्लर चुनें
हमेशा ऐसे सैलून में जाएं जहां साफ-सफाई हो, ट्रेंड हेयर स्टाइलिस्ट हों और सही इक्विपमेंट हों। अनजान या कम क्वालिटी वाले सैलून से बचें।
सही हेयरस्टाइल चुनें
ऐसा हेयरस्टाइल चुनें जो आपके चेहरे के आकार, बालों के टेक्सचर और डेली रूटीन के हिसाब से हो। सही स्टाइल आपके पूरे लुक को बेहतर बनाता है।

बालो की लंबाई और हेल्थ पर ध्यान दें
अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा सूखे, खराब या कमज़ोर हैं, तो हेयरकट करवाने से पहले ट्रीटमेंट करवाने के बारे में सोचें।
कटवाने से पहले बाल धो लें
गंदे या ऑयली बालों की कटिंग अच्छे से नहीं होती। सबसे अच्छे रिजल्ट के लिए, हेयरकट से पहले अपने बालों को साफ या हल्का गीला रखें।
रेगुलर ट्रिमिंग करवाएं
स्प्लिट एंड्स से बचने के लिए हर 6-8 हफ़्ते में अपने बालों को ट्रिम करवाएं। रेगुलर ट्रिमिंग से आपके बाल घने, चमकदार और हेल्दी रहते हैं।




