Hair Care Tips- क्या गर्मियों आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो उन्हें ऐसे रोकें
- byJitendra
- 17 Apr, 2026
दोस्तो मौसम बदलने के साथ ही सबसे पहले असर हमारे बाहरी अंगों पर होता हैं, जैसे त्वचा, होंठ खासकर बालों पर, गर्मी के मौसम बालों का झड़ना एक आम समस्या है। बढ़ती गर्मी, पसीना और आस-पास के माहौल से जुड़े कारक बालों की जड़ों को कमज़ोर कर सकते हैं, जिससे बाल बहुत ज़्यादा झड़ने लगते हैं। लेकिन इनका बचाव करना बहुत ही जरूरी हैं, आइए जानते हैं जानते हैं इनको झड़ने से कैसे बचाया जा सकता हैं-

सही शैम्पू चुनें
अपने स्कैल्प को साफ़ रखने के लिए किसी हल्के और माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। हफ़्ते में 2–3 बार बाल धोने से अतिरिक्त तेल और गंदगी हट जाती है, जिससे आपकी जड़ें सेहतमंद बनी रहती हैं।
नियमित रूप से तेल की मालिश करें
हफ़्ते में दो बार नारियल या बादाम के तेल से अपने स्कैल्प की मालिश करें। इससे रक्त संचार बेहतर होता है, स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं।

सेहतमंद खान-पान अपनाएँ
अपने खाने में प्रोटीन से भरपूर चीज़ें, ताज़े फल, हरी सब्ज़ियाँ और मेवे शामिल करें। बालों को मज़बूत बनाने और उनका झड़ना कम करने में सही पोषण की अहम भूमिका होती है।
अपने बालों को धूप से बचाएँ
जब भी आप बाहर निकलें, तो अपने बालों को किसी स्कार्फ़ या टोपी से ढक लें। यह आपके स्कैल्प को नुकसान पहुँचाने वाली UV किरणों से बचाता है और रूखेपन को दूर रखता है।
शरीर में पानी की कमी न होने दें
हर दिन कम से कम 7–8 गिलास पानी पिएँ। शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहने से आपका स्कैल्प सेहतमंद रहता है और बाल कमज़ोर व बेजान होने से बचते हैं।



