General Tips- यूज ग्रीन टी बैग को ऐसे करें रीयूज, जानिए बेस्ट तरीके
- byJitendra
- 16 Feb, 2026
दोस्तो आज के दूषित वातावरण में लोग अपने आप को फिट रखने के लिए कई प्रकार हेल्थ केयर रूटीन अपनाते हैं, फिट और एक्टिव रहने की चाह रखने वाले लोगों के लिए ग्रीन टी एक पॉपुलर चॉइस बन गई है। वेट मैनेजमेंट में मदद करने से लेकर पूरी सेहत को बेहतर बनाने तक, ग्रीन टी कई फायदे देती है। ज़्यादातर लोग एक बार इस्तेमाल करने के बाद टी बैग्स फेंक देते हैं। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि ये इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स रोज़मर्रा की ज़िंदगी में भी बहुत काम आ सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आप यूज टी बैग को इस्तेमाल कर सकते हैं-

फ्रिज की बदबू दूर करता है
इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को फेंकने के बजाय, उन्हें फ्रिज में रखें। वे खराब बदबू को सोखने और फ्रिज को नैचुरली फ्रेश रखने में मदद करते हैं।
आंखों की थकान और डार्क सर्कल कम करता है
ज़्यादा देर तक स्क्रीन पर रहने और रोज़ धूल के संपर्क में आने से आपकी आंखें थकी हुई महसूस हो सकती हैं। इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स को बस फ्रिज में ठंडा करें और उन्हें बंद आँखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। इससे सूजन कम करने, थकी हुई आँखों को आराम देने और डार्क सर्कल हल्के करने में मदद मिलती है।

स्किन में नई जान डालता है और पैरों की बदबू दूर करता है
ग्रीन टी में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को गुनगुने पानी में भिगोएँ और उसमें अपने पैर डुबोएँ। इससे स्किन रिफ्रेश होती है, बदबू कम होती है ।
बालों में नेचुरल चमक लाता है
बचे हुए टी बैग्स को पानी में उबालें और घोल को ठंडा होने दें। शैम्पू करने के बाद इसे आखिरी बार धोने के लिए इस्तेमाल करें। यह बालों की चमक बढ़ाता है और स्कैल्प की हेल्थ को बढ़ावा देता है।




