राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश को पद से हटाने की मांग, जस्टिस संदीप मेहता ने लिखा पत्र

 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक (एक्टिंग) चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश (एसपी) शर्मा को हटाने की मांग उठी है। उच्चतम न्यायायल के जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिखकर राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करने की भी मांग की।

जस्टिस संदीप मेहता ने संजीव प्रकाश शर्मा पर प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाकर उन्हें पद से हटाए जाने की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर अपने साथी जजों को ट्रांसफर जैसी कार्रवाई की धमकी देते हैं। वहीं खुद को सीजेआई के करीबी होने का दावा करते हैं।

जस्टिस मेहता ने सीजेआई को पत्र लिखकर कहा कि मैं आपसे बार-बार यह अनुरोध करता रहा हूं कि राजस्थान हाईकोर्ट में किसी अन्य राज्य से मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का निर्णय लिया जाए, ताकि इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को रोका जा सके। उन्होंने बोल दिया कि मेरे विचार में इस अनुरोध की लगातार अनदेखी करना संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। इस संबंध में वह अभी तक तीन पत्र लिख चुके हैं।

PC: jagran 

Tags