Crime News- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दोस्तो एक बार देश के उभरते हुए आर्टिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं, मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले का हैं, जहां बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की जिम से बाहर निकलते ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आसपास दहशहत फैल गई, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

जिम से निकलते ही हुआ हमला
अंकित बालियान शाम करीब 7 बजे जिम से वर्कआउट करके बाहर निकले थे।
पुलिस के मुताबिक, 3-4 हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी।
गोली लगने के बाद अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल से पुलिस को 2-3 खोखे बरामद हुए हैं।
जिम संचालक के अनुसार, हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
शामली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।

हरियाणा कनेक्शन की भी जांच
पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान पहले सोनीपत में रहते थे और वहीं गाने बनाते थे। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के बाद वह इस क्षेत्र में आ गए थे। इसी वजह से पुलिस वारदात के पीछे हरियाणा और सोनीपत से जुड़े संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है और हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
करीब 8 महीने से जिम आ रहे थे
जिम संचालक के मुताबिक, अंकित पिछले करीब 8 महीनों से नियमित रूप से जिम आ रहे थे। उनके परिचितों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या की वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
