Child Care Tips- क्या बच्चों रोज दूध देना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 07 Feb, 2026
दोस्तो प्राचीन काल से दूध मनुष्य के आहार का अहम हिस्सा हैं, जो कई ज़रूरी पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता रहा है। बड़ों से लेकर बच्चों तक इसका पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, ऐसे में बात करें बच्चों की तो दूध मज़बूत हड्डियाँ, दाँत और मांसपेशियाँ बनाने के साथ-साथ लंबाई बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। सर्दियों में, दूध का स्वाद और सेहत के फायदे बढ़ाने के लिए इसमें गुड़, खजूर और केसर जैसी पौष्टिक चीज़ें मिलाकर पिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते है बच्चों को दूध देना चाहिए या नहीं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

पोषक तत्वों के फायदे:
मांसपेशियों और हड्डियों को मज़बूत बनाता है।
दाँतों की सेहत के लिए अच्छा है।
सही ग्रोथ और लंबाई बढ़ाने में मदद करता है।
पाचन संबंधी बातें:
बच्चों का पाचन तंत्र बड़ों की तुलना में ज़्यादा संवेदनशील होता है, जिससे दूध पचाना मुश्किल हो जाता है।
बच्चे के पेट को दूध पूरी तरह पचाने में 2-3 घंटे लग सकते हैं।

दूध कब न दें:
जिन बच्चों को बार-बार खांसी, पेट फूलना, गैस, पेट खराब या भूख न लगने जैसी समस्याएँ होती हैं, उन्हें तब तक दूध नहीं पीना चाहिए जब तक ये समस्याएँ ठीक न हो जाएँ।
रोज़ाना दूध पीने के लिए टिप्स:
पाचन आसान बनाने के लिए हमेशा गुनगुना दूध ही दें।
रात में दूध देने से बचें, क्योंकि सोते समय पाचन धीमा हो जाता है और इससे परेशानी हो सकती है।





