Jyotish Tips- क्या तुलसी सूख गई हैं, तो करें ये उपाय

दोस्तो जैसा की हम सब जानते हैं कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता हैं, जिसे देवी तुलसी का जीवित रूप माना जाता है, जो भगवान विष्णु से गहराई से जुड़ी हुई हैं। इसी कारण, कई घरों में रोज़ तुलसी की पूजा की जाती है और माना जाता है कि यह पवित्रता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाती है।ऐसे  में जब तुलसी का पौधा सूख जाता है, तो लोग अनजाने में उसे फेंक देते हैं। लेकिन यह गलत हैं, आप सूखे हुए तुलसी पौधे का क्या करें- 

1. चंदन जैसा पेस्ट बनाएं

तुलसी के पौधे की सूखी टहनियों को बारीक पीसकर पूजा के दौरान चंदन की तरह तिलक या पेस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

2. पवित्र नदी या झील में विसर्जित करें

अगर तुलसी का पौधा पूरी तरह सूख गया है, तो उसे सम्मानपूर्वक किसी पवित्र नदी, तालाब या झील में विसर्जित कर देना चाहिए। 

3. तुलसी माला बनाएं

सूखी टहनियों का इस्तेमाल तुलसी माला (जप माला) बनाने के लिए किया जा सकता है, जो भगवान विष्णु या भगवान कृष्ण के नामों का जाप करने के लिए बहुत शुभ होती है।

4. उस जगह पर दीपक जलाएं

पौधा सूख जाने के बाद भी, उस जगह पर रोज़ दीपक जलाना और पानी चढ़ाना फायदेमंद माना जाता है। यह तरीका देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद लाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखता है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from Hindustan Live.