WhatsApp Tips- क्या आप व्हाट्सएप पर नंबर बदलना चाहते हैं, जानिए इसका प्रोसेस
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं, जो कई प्रकार के काम आसान बनाते हैं, इनको चलाने के लिए आपको एक विशेष नंबर की सिम लेनी होती है, जिससे आप कॉल कर पाते हैं, डेटा चला पाते है, लेकिन कई बार हमें कई कारणोंल की वजह से फोन नंबर बदलना पड़ता हैं, नबंर बदलने पर आपको अपना WhatsApp अकाउंट या डेटा खोने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। WhatsApp में एक बिल्ट-इन चेंज नंबर फीचर है जो आपको अपनी चैट, ग्रुप और सेटिंग्स को सुरक्षित रखते हुए अपना नंबर सेफ़्टी से अपडेट करने देता है। आइए जानते हैं इस प्रोसेस के बारे में-
आपको अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट करने या नया बनाने की ज़रूरत नहीं है।
आपकी चैट हिस्ट्री, ग्रुप और प्रोफ़ाइल सुरक्षित रहेंगे।
WhatsApp अपने आप आपके कॉन्टैक्ट्स को आपके नए नंबर के बारे में बता देगा (आप चुन सकते हैं कि किसे नोटिफ़िकेशन मिलेगा)।
अपना WhatsApp नंबर कैसे बदलें:
अपने फ़ोन में WhatsApp खोलें।
सेटिंग्स में जाएँ।
अकाउंट पर टैप करें और चेंज नंबर चुनें।
अपना पुराना नंबर और फिर अपना नया नंबर डालें।
सबमिट करें और OTP का इस्तेमाल करके नए नंबर को वेरिफ़ाई करें।
आखिरी टिप:
नंबर बदलने से पहले, पक्का करें कि आपकी नई SIM एक्टिव है और वेरिफ़िकेशन के लिए मैसेज या कॉल रिसीव कर सकती है।
