Weight Control Tips- क्या वजन कम करना चाह रहे है, तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन
दोस्तो आज के दूषित वातावरण में स्वास्थ्य को स्वस्थ रखना बहुत ही मुश्किल हैं,अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खाने की आदतें आम हो गई हैं। कई लोग वजन बढने से परेशान हो रहे हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बन जाते हैं, क्योंकि इसकी जड़—खाने की आदतें—पर ठीक से ध्यान नहीं दिया जाता है। अगर आप अपना वज़न असरदार तरीके से मैनेज करना चाहते हैं, तो आज इन चीजों का सेवन करना बंद करें-
1. कोल्ड ड्रिंक्स से बचें
अगर आप कोल्ड ड्रिंक के दिवाने है, तो यह आदत बदलने का समय है। कोल्ड ड्रिंक्स में बहुत ज़्यादा चीनी और खाली कैलोरी होती हैं, जो सीधे वज़न बढ़ाने में योगदान देती हैं।
2. रिफाइंड आटे से बनी चीज़ों से बचें
सफेद ब्रेड, पेस्ट्री और नूडल्स जैसे रिफाइंड आटे से बने प्रोडक्ट्स खाने में अच्छे लग सकते हैं, लेकिन उनमें पोषण बहुत कम होता है। ये चीज़ें तेज़ी से वज़न बढ़ा सकती हैं।
3. चीनी से बचें
चीनी में कैलोरी ज़्यादा और पोषक तत्व कम होते हैं, इसलिए अगर आप अपना वज़न कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं तो यह नुकसानदायक हो सकती है।
4. प्रोसेस्ड मीट और पैकेट वाले खाने से बचें
पैकेट वाले सूप, रेडी-टू-ईट खाना, प्रोसेस्ड मीट और तथाकथित डाइट स्नैक्स में प्रिज़र्वेटिव और अनहेल्दी फैट होते हैं। ये चीज़ें आपके मेटाबॉलिज़्म पर बुरा असर डाल सकती हैं और वज़न बढ़ा सकती हैं।
5. जंक और तले हुए खाने से बचें
जंक फूड और डीप-फ्राइड चीज़ों में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट ज़्यादा होते हैं। इनका रेगुलर सेवन शरीर में फैट बढ़ा सकता हैं, वज़न कंट्रोल के लिए इन चीज़ों से बचना बहुत ज़रूरी है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from Jagran.
