Water Bottle Tips- पानी की बोतल को बदल देना चाहिए इतने दिन में, जानिए पूरी डिटेल्स

 
Water Bottle Tips- पानी की बोतल को बदल देना चाहिए इतने दिन में, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो पानी की बोतल हमारे जीवन की अहम हिस्सा बन गई है फिर चाहे ऑफिस हो, स्कूल हो, या सफ़र करते समय - हम अक्सर घर से पानी की बोतलें साथ ले जाते हैं। लेकिन हम सब कई दिनों तक एक बोतल का इस्तेमा करते है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता हैं, भले ही पानी साफ़ दिखे, लेकिन एक पुरानी या ठीक से साफ़ न की गई बोतल चुपचाप हानिकारक कीटाणुओं का घर बन सकती है, आइए जानते हैं पानी की बोतल को कितने दिन में बदल देना चाहिए- 

पानी खराब नहीं होता, बोतलें खराब होती हैं

पानी खुद आसानी से खराब नहीं होता, लेकिन जिस बोतल में इसे रखा जाता है, वह समय के साथ अपनी सफ़ाई खो सकती है, खासकर अगर उसे ठीक से साफ़ न किया जाए।

बैक्टीरिया और वायरस बढ़ सकते हैं

पुरानी बोतलें, खासकर प्लास्टिक की, नमी, गर्मी और बार-बार इस्तेमाल के कारण बैक्टीरिया और वायरस का घर बन सकती हैं।

गंध या दाग चेतावनी के संकेत हैं

अगर आपकी बोतल से बदबू आने लगे, धुंधली दिखे, या उस पर दाग लग जाएं, तो यह साफ़ संकेत है कि इसका इस्तेमाल बंद कर दें और इसे तुरंत बदल दें।

बासी पानी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं

2-3 दिनों से बोतल में रखे पानी को पीने से पेट दर्द, ऐंठन, मतली या हल्का पेट दर्द हो सकता है।

प्लास्टिक की बोतलों को समय पर बदलने की ज़रूरत है

लंबे समय तक स्वास्थ्य जोखिमों से बचने के लिए प्लास्टिक की पानी की बोतलों को आदर्श रूप से हर 6 से 12 महीने में बदल देना चाहिए।

स्वस्थ आदत टिप:

अपनी बोतल को रोज़ धोएं, उसे पूरी तरह सूखने दें, और जब भी संभव हो स्टील या कांच की बोतलों का इस्तेमाल करें।

 

Tags