Vastu Tips- घर में नकारात्मकता कारण होती है ये चीजें, आज ही निकाले इन चीजों को बाहर

 
Vastu Tips- घर में नकारात्मकता कारण होती है ये चीजें, आज ही निकाले इन चीजों को बाहर

दोस्तो हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत अधिक महत्व हैं, जिसके प्राचीन विज्ञान का इस्तेमाल कर आप अपने जीवन से नकारात्मकता दूर कर सकते हैं और सकारात्मकता ला सकते है, ऐसे में जब नेगेटिव एनर्जी वाली चीज़ें जमा हो जाती हैं, तो वे फाइनेंशियल नुकसान, मानसिक तनाव और जीवन में रुकावटें पैदा कर सकती हैं। इन चीजों को आज ही घर इन चीजों बाहर निकालें-

1. टूटी हुई या खराब मूर्तियाँ और तस्वीरें

टूटी हुई मूर्तियाँ या फटी हुई, पुरानी देवी-देवताओं की तस्वीरें रखना अशुभ माना जाता है। इससे फाइनेंशियल दिक्कतें और बदकिस्मती आती है। ऐसी चीज़ों को सम्मान के साथ नदी या पानी में विसर्जित कर देना चाहिए।

 

2. फटे और पुराने कपड़े

घर में फटे कपड़े, पुरानी चादरें नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करती हैं और पॉजिटिविटी को रोकती हैं। इन्हें फेंक देना या दान कर देना बेहतर है।

 

3. टूटी हुई या बेकार की चीज़ें

टूटा हुआ फर्नीचर, खराब बर्तन या बिना इस्तेमाल की चीज़ें घर में नहीं रखनी चाहिए। ये वास्तु दोष बढ़ाते हैं और पॉजिटिव एनर्जी को खुलकर बहने से रोकते हैं।

4. गंदी या मैली छत

एक गंदी छत या टेरेस पर नेगेटिव एनर्जी जमा होती है, जो परिवार के स्वास्थ्य और समृद्धि पर असर डाल सकती है। रेगुलर सफाई बहुत ज़रूरी है।

5. अशुभ तस्वीरें और पेंटिंग्स

डूबती हुई नावें या जहाज

ताजमहल

जंगली जानवर

कांटेदार पौधे

दुखद या हिंसक दृश्य

माना जाता है कि ऐसी तस्वीरें घर में नेगेटिविटी बढ़ाती हैं।

 

5. जाले

जाले लापरवाही और ठहराव का संकेत देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जाले नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं, इसलिए उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from HindustanLive.

 

Tags