Vastu Tips- सुख और शांति बनाए रखने के लिए घर में रखें शंख, फिर देखिए चमत्कार

 
Vastu Tips- सुख और शांति बनाए रखने के लिए घर में रखें शंख, फिर देखिए चमत्कार

दोस्तो हिंदू धर्म शंख का बहुत अधिक महत्व है, जो समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुआ था और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में वास्तु के नियमों में इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है, इसको घर में रखने से देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं, शंख घर में धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाता है, आइए जानते हैं घर में शंख रखने के लाभों के बारे में- 

1. सकारात्मक ऊर्जा लाता है

घर में शंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिससे परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक सौहार्दपूर्ण वातावरण बनता है।

2. आर्थिक संकट से राहत

जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उन्हें अपने घर में शंख रखने से राहत मिल सकती है। इसकी उपस्थिति समृद्धि को आकर्षित करती है और समय के साथ वित्तीय स्थिरता में सुधार करती है।

3. बार-बार होने वाली असफलताओं का समाधान

यदि आपके प्रयास बार-बार विफल हो रहे हैं या परियोजनाएँ बार-बार विलंबित हो रही हैं, तो शंख आपकी मदद कर सकता है। 

4. व्यावसायिक सफलता में सहायक

कर्ज या बार-बार घाटे से जूझ रहे व्यवसायियों को इस उपाय से लाभ हो सकता है। शंख समृद्धि लाता है और व्यावसायिक बाधाओं को दूर करने में मदद करता है।

 

5. घर में आदर्श स्थान

पूजा घर: शंख रखने का सबसे अच्छा स्थान पूजा कक्ष है, क्योंकि यह स्वच्छ और पवित्र होता है।

ज़मीन पर न रखें: शंख को कभी भी सीधे ज़मीन पर न रखें। सम्मान दिखाने और इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए इसे हमेशा एक साफ कपड़े पर रखें, जिस पर पानी की बूंदें न हों।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]

Tags