Vastu Tips: इस दिशा में भूल कर भी ना रखें मनीप्लांट, वरना हो जाएंगे कंगाल, जानें सही दिशा
pc: asianetnews
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट घर में लगाना बेहद ही शुभ होता है। ये घर में बरकत लाता है। लेकिन अगर आपने इसे गलत दिशा में रखा है तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि मनीप्लांट किस दिशा में रखने से आपको फायदा हो सकता है।
इस दिशा में लगाएं मनीप्लांट
मनी प्लांट को हमेशा घर की पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ये दिशा माँ लक्ष्मी और कुबेर की दिशा माना जाता है। लेकिन आपको भूल कर भी उत्तर दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए वरना धन की हानि होती है।
कांटेदार पौधों से दूर रखें
मनी प्लांट को कांटेदार पौधों के पास भूल कर भी ना रखें वरना इस से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मनी प्लांट को घर के अंदर रखें। इसे घर के बाहर या बालकनी में रखने से इसके पॉजिटिव इफेक्ट कम हो सकता है।
हटा दें पीले पत्ते
मनी प्लांट हरा भरा होता है तो जीवन में कई तरह की खुशियां आती है। वहीं अगर मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ जाएं तो आपको इन्हे काट कर अलग कर देना चाहिए। यह नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित कर सकता है।
धन लाभ
अगर आपको आर्थिक समस्याए हैं तो शुक्रवार को पानी में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट में चढ़ाएं। इससे मां लक्ष्मी खुश होती है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from asianetnews.
