UAN Number- क्या आप अपना UAN नबंर भूल गए हैं, ऐसे करें रिकवर

 
UAN Number- क्या आप अपना UAN नबंर भूल गए हैं, ऐसे करें रिकवर

दोस्तो जैसा कि हमने आपको अपने इससे पूर्व लेख में बताया कि नौकरीपैशा व्यक्ति का एक प्रोविडेंट फंड अकाउंट होता हैं, जिसमें आपकी सैलरी का कुछ हिस्सा काट कर डाला जाता हैं, इस अकाउंट को एक्सेस करने के लिए आपके पास UAN नंबर होता हैं, यह नंबर बहुत ज़रूरी है क्योंकि यह आपके PF अकाउंट के लिए एक यूनिक पहचान का काम करता है। लेकिन कभी कभी कोई व्यक्ति इन्हें भूल जाता हैं, जो चिंता का विषय हैं, लेकिन आपको चिंता ना करें आप इस आसान प्रोसेस से अपना UAN नंबर रिकवर कर सकते हैं, आइए जानें इसके बार में- 

EPFO वेबसाइट से अपना UAN पाने के स्टेप्स

EPFO पोर्टल पर जाएँ: https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएँ।

“अपना UAN जानें” पर क्लिक करें: आपको यह ऑप्शन होमपेज पर मिलेगा।

अपना मोबाइल नंबर डालें: अपने PF अकाउंट में रजिस्टर्ड नंबर का इस्तेमाल करें।

OTP वेरिफाई करें: आपके नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। आगे बढ़ने के लिए इसे सही-सही डालें।

अपनी डिटेल्स भरें: अपना नाम, जन्मतिथि और आधार या पैन नंबर दें।

अपना UAN वापस पाएँ: अगर आपकी डिटेल्स सही हैं, तो आपका UAN स्क्रीन पर दिखाया जाएगा और SMS के ज़रिए आपके मोबाइल पर भी भेजा जा सकता है।

यह प्रोसेस सीधा-सादा है और इसमें आमतौर पर 2-3 मिनट लगते हैं।

UAN नंबर क्यों ज़रूरी है

अपना PF बैलेंस चेक करना

अपने PF अकाउंट से पैसे निकालना

नौकरी बदलते समय अपने पुराने PF अकाउंट को नए से लिंक करना

UAN आपके PF अकाउंट का पूरा ओवरव्यू देता है, जिसमें जमा, निकासी और अकाउंट हिस्ट्री शामिल है। इसे हर कर्मचारी के PF अकाउंट के लिए एक पहचान पत्र समझें।

इन स्टेप्स से आप अपना UAN जल्दी से पा सकते हैं और बिना किसी परेशानी के अपने PF अकाउंट के बारे में अपडेट रह सकते हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from tv9hindi.

 

Tags