Travel Tips- सितंबर में इन जगहों पर घूमने का बनाए प्लान, जानिए इनके बारे में

 
Travel Tips – Plan a trip to these places in September; find out more about them.

दोस्तो घूमना न केवल मनोरंजन का साधन हैं बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता हैं, ऐसे में अगर आप सितंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह महीना कई पर्यटन स्थलों की खूबसूरती निहारने के लिए शानदार माना जाता है। आइए जानते हैं आप इस महीने में कहां कहां घूम सकते हैं-

1. अमृतसर, पंजाब

सितंबर में अमृतसर घूमना काफी आरामदायक हो सकता है। इस दौरान मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहता है, जिससे दिन में भी शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को आसानी से देखा जा सकता है।अमृतसर में आप स्वर्ण मंदिर, गोबिंदगढ़ किला, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर घूम सकते हैं।

Travel Tips – Plan a trip to these places in September; find out more about them.

2. कोडाइकनाल, तमिलनाडु

अगर आप हरियाली और पहाड़ों के बीच सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो सितंबर में कोडाइकनाल एक बेहतरीन विकल्प है। इस समय यहां तापमान लगभग 14°C से 23°C के बीच रह सकता है।

3. लोनावला, महाराष्ट्र

सितंबर में महाराष्ट्र का लोनावला हरियाली और झरनों के कारण बेहद आकर्षक नजर आता है। मानसून के बाद पहाड़ियों पर छाए बादल और चारों ओर फैली हरियाली यहां के नजारे को और खूबसूरत बना देते हैं।

Travel Tips – Plan a trip to these places in September; find out more about them.

4. जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली को सितंबर से नवंबर के बीच एक्सप्लोर करना शानदार अनुभव हो सकता है। इस दौरान घाटी हरियाली से भर जाती है और पकती धान की सुनहरी फसलें बेहद खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करती हैं।

5. उदयपुर, राजस्थान

सितंबर में राजस्थान की यात्रा भी की जा सकती है। इस दौरान उदयपुर, जिसे 'झीलों की नगरी' कहा जाता है, घूमने के लिए अच्छा विकल्प है। यहां आप दो से तीन दिन का ट्रिप प्लान बना सकते हैं।