Travel Tips- 2026 में इन बेस्ट डेस्टिनेशन पर घूमने जाएं, आइए जानते हैं इनके बारे में
दोस्तो अगर आप एक घुमक्कड हैं और किसी नई जगह की तलाश कर रहे हैं घूमने के लिए, जो बजटल फ्रेंडली हो और खूबसूरत हो, अगर हाँ, तो 2026 एक ऐसी जगह घूमने के लिए एकदम सही साल हो सकता है जो धीरे-धीरे लोगों की पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बनती जा रही है। जिसके बारें में बहुत ही कम लोग जानते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में-
असम में स्थित जोरहाट, जिसे नॉर्थईस्ट इंडिया का दिल कहा जाता है, एक नए ट्रैवल ट्रेंड के रूप में उभर रहा है। सिर्फ़ एक शहर से कहीं ज़्यादा, जोरहाट यात्रियों को असली असमिया जीवन, अछूते नज़ारे और सुकून भरी सादगी का अनुभव करने का मौका देता है।
जोरहाट से थोड़ी दूरी पर माजुली है, जो अपने शांत माहौल के लिए मशहूर, माजुली आने वालों को आदिवासी परंपराओं, पुराने मठों (सत्रों) और प्रकृति से गहराई से जुड़ी जीवनशैली से परिचित कराता है।
यह इलाका हरे-भरे नज़ारों और फैले हुए चाय बागानों से घिरा हुआ है जो पोस्टकार्ड जैसी खूबसूरत तस्वीरें बनाते हैं। इन चाय बागानों में घूमना अपने आप में एक सुकून देने वाला अनुभव है।
जोरहाट में टॉकलाई जैसे मशहूर चाय रिसर्च सेंटर भी हैं, जहाँ आप अपनी रोज़ाना की चाय कैसे उगाई और प्रोसेस की जाती है, इसके बारे में दिलचस्प बातें जान सकते हैं।
