Travel Tips- क्या क्रिसमस मनाने का बना रहे हैं प्लान, तो दुनिया की ये जगह रहेगी बेस्ट

 
Travel Tips- क्या क्रिसमस मनाने का बना रहे हैं प्लान, तो दुनिया की ये जगह रहेगी बेस्ट दोस्तो दिसंबर आते ही पूरी दुनिया क्रिसमस का इतंजार बेसब्री से करने लग जाते हैं, इसकी तैयारियां शुरु कर देते हैं, बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से सज जाते हैं, सड़कों पर क्रिसमस ट्री नजर आने लगते हैं और हर तरफ खुशियों का माहौल बन जाता है। इस खास मौके पर जहां कुछ लोग परिवार और दोस्तों के साथ घर पर क्रिसमस मनाना पसंद करते हैं, वहीं कई लोग इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए विदेश यात्रा की योजना भी बनाते हैं। आइए जानते हैं कहां घूमने जा सकते हैं इस क्रिसमस पर- 1. स्ट्रासबर्ग, फ्रांस (Strasbourg, France) फ्रांस का स्ट्रासबर्ग शहर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। क्रिसमस के दौरान शहर की ऐतिहासिक गलियां रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और लकड़ी के खूबसूरत स्टॉल से जगमगा उठती हैं। यहां प्लेस क्लेबर (Place Kléber) में लगाया जाने वाला विशाल क्रिसमस ट्री पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होता है। यहां करीब आठ क्रिसमस मार्केट घूमने का मौका मिलता है। स्थानीय बिस्किट 'ब्रेडले' और पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद ले सकते हैं। हाथ से बनी क्रिसमस सजावट और गिफ्ट खरीद सकते हैं। बाजार 27 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा। 2. वियना, ऑस्ट्रिया (Vienna, Austria) ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना क्रिसमस के दौरान किसी खूबसूरत परी लोक जैसी दिखाई देती है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें, बड़े-बड़े चौक और सड़कें शानदार रोशनी से सजाई जाती हैं। वियना के राथौसप्लात्ज (Rathausplatz) में लगने वाला क्रिसमस मार्केट यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। यहां पर्यटक क्रिसमस गिफ्ट, हस्तशिल्प, सजावट के सामान और स्वादिष्ट मौसमी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। 3. नूर्नबर्ग, जर्मनी (Nuremberg, Germany) जर्मनी का नूर्नबर्ग शहर अपने पारंपरिक क्रिसमस मार्केट के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां आयोजित होने वाला 'क्रिस्टकिंडल्समार्केट' (Christkindlesmarkt) यूरोप के प्रसिद्ध क्रिसमस बाजारों में से एक है। यहां आने वाले पर्यटकों को खासतौर पर जर्मनी की प्रसिद्ध जिंजरब्रेड 'लेबकुचेन' (Lebkuchen), नूर्नबर्ग सॉसेज और गर्म मसालेदार पेय 'मुल्ड वाइन' का स्वाद जरूर लेना चाहिए। 4. रोवानिएमी, फिनलैंड (Rovaniemi, Finland) अगर आपका सपना सांता क्लॉज से मिलने का है, तो फिनलैंड का रोवानिएमी शहर आपके लिए शानदार जगह हो सकता है। इसे सांता क्लॉज का आधिकारिक घर माना जाता है। यहां आर्कटिक सर्कल पर स्थित 'सांता क्लॉज विलेज' पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। 5. न्यूयॉर्क, अमेरिका (New York City, USA) अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दुनिया के सबसे मशहूर शहरों में शामिल है। दिसंबर के महीने में यहां की सड़कें, शॉपिंग स्टोर और सार्वजनिक स्थान शानदार लाइटिंग से सज जाते हैं। रॉकफेलर सेंटर (Rockefeller Center) का विशाल क्रिसमस ट्री और उसके सामने बना आइस स्केटिंग रिंक पर्यटकों के बीच खास आकर्षण रहता है। इसके अलावा फिफ्थ एवेन्यू की सजाई गई दुकानों की खिड़कियां भी देखने लायक होती हैं।

दोस्तो दिसंबर आते ही पूरी दुनिया क्रिसमस का इतंजार बेसब्री से करने लग जाते हैं, इसकी तैयारियां शुरु कर देते हैं, बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से सज जाते हैं, सड़कों पर क्रिसमस ट्री नजर आने लगते हैं और हर तरफ खुशियों का माहौल बन जाता है। इस खास मौके पर जहां कुछ लोग परिवार और दोस्तों के साथ घर पर क्रिसमस मनाना पसंद करते हैं, वहीं कई लोग इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए विदेश यात्रा की योजना भी बनाते हैं। आइए जानते हैं कहां घूमने जा सकते हैं इस क्रिसमस पर-

Travel Tips- क्या क्रिसमस मनाने का बना रहे हैं प्लान, तो दुनिया की ये जगह रहेगी बेस्ट

1. स्ट्रासबर्ग, फ्रांस (Strasbourg, France)

फ्रांस का स्ट्रासबर्ग शहर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल है। क्रिसमस के दौरान शहर की ऐतिहासिक गलियां रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और लकड़ी के खूबसूरत स्टॉल से जगमगा उठती हैं। यहां प्लेस क्लेबर (Place Kléber) में लगाया जाने वाला विशाल क्रिसमस ट्री पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होता है।

यहां करीब आठ क्रिसमस मार्केट घूमने का मौका मिलता है।

स्थानीय बिस्किट 'ब्रेडले' और पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद ले सकते हैं।

हाथ से बनी क्रिसमस सजावट और गिफ्ट खरीद सकते हैं।

बाजार 27 नवंबर से 24 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगा।

2. वियना, ऑस्ट्रिया (Vienna, Austria)

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना क्रिसमस के दौरान किसी खूबसूरत परी लोक जैसी दिखाई देती है। यहां की ऐतिहासिक इमारतें, बड़े-बड़े चौक और सड़कें शानदार रोशनी से सजाई जाती हैं।

वियना के राथौसप्लात्ज (Rathausplatz) में लगने वाला क्रिसमस मार्केट यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। यहां पर्यटक क्रिसमस गिफ्ट, हस्तशिल्प, सजावट के सामान और स्वादिष्ट मौसमी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

Travel Tips- क्या क्रिसमस मनाने का बना रहे हैं प्लान, तो दुनिया की ये जगह रहेगी बेस्ट

3. नूर्नबर्ग, जर्मनी (Nuremberg, Germany)

जर्मनी का नूर्नबर्ग शहर अपने पारंपरिक क्रिसमस मार्केट के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां आयोजित होने वाला 'क्रिस्टकिंडल्समार्केट' (Christkindlesmarkt) यूरोप के प्रसिद्ध क्रिसमस बाजारों में से एक है। यहां आने वाले पर्यटकों को खासतौर पर जर्मनी की प्रसिद्ध जिंजरब्रेड 'लेबकुचेन' (Lebkuchen), नूर्नबर्ग सॉसेज और गर्म मसालेदार पेय 'मुल्ड वाइन' का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

4. रोवानिएमी, फिनलैंड (Rovaniemi, Finland)

अगर आपका सपना सांता क्लॉज से मिलने का है, तो फिनलैंड का रोवानिएमी शहर आपके लिए शानदार जगह हो सकता है। इसे सांता क्लॉज का आधिकारिक घर माना जाता है। यहां आर्कटिक सर्कल पर स्थित 'सांता क्लॉज विलेज' पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

5. न्यूयॉर्क, अमेरिका (New York City, USA)

अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए दुनिया के सबसे मशहूर शहरों में शामिल है। दिसंबर के महीने में यहां की सड़कें, शॉपिंग स्टोर और सार्वजनिक स्थान शानदार लाइटिंग से सज जाते हैं।

रॉकफेलर सेंटर (Rockefeller Center) का विशाल क्रिसमस ट्री और उसके सामने बना आइस स्केटिंग रिंक पर्यटकों के बीच खास आकर्षण रहता है। इसके अलावा फिफ्थ एवेन्यू की सजाई गई दुकानों की खिड़कियां भी देखने लायक होती हैं।