Train Travel Tips- ट्रेन में हो गई है तबीयत खराब, तो कैसे करें डॉक्टर से संपर्क

 
Train Travel Tips: How to contact a doctor if you fall ill on the train.

दोस्तो भारत में ट्रेन का सफर सबसे लोकप्रिय और सुविधाजनक है, जिससे हर रोज हजारों लोग यात्रा करते है, लेकिन अगर ट्रेन में लंबा सफर कर रहे हैं और तबीयत खराब हो जाती हैं, तो आप परेशान हो जाते हैं, खासकर जब ट्रेन किसी स्टेशन के बीच चल रही हो, तब यह समझना मुश्किल होता है कि तुरंत मेडिकल मदद कैसे मिलेगी। आइए जानते हैं कैसे आप कैसे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं-

अगर यात्रा के दौरान आपकी या किसी साथी यात्री की तबीयत अचानक खराब हो जाती है, तो आप भी रेलवे से मेडिकल सहायता मांग सकते हैं। इसके लिए 139 हेल्पलाइन, TTE, RailMadad ऐप/वेबसाइट और सोशल मीडिया जैसे माध्यमों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Train Travel Tips: How to contact a doctor if you fall ill on the train.

ट्रेन में तबीयत खराब होने पर रेलवे कैसे करता है मदद?

भारतीय रेलवे की यात्रा के दौरान यात्रियों को अचानक कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी, चक्कर, सांस लेने में परेशानी, चोट या सीने में दर्द।

ऐसी स्थिति में यात्री रेलवे से मेडिकल सहायता मांग सकता है। सूचना मिलने के बाद रेलवे संबंधित ट्रेन की लोकेशन और अगले प्रमुख स्टेशन को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम को अलर्ट कर सकता है।

डॉक्टर को ट्रेन में बुलाने के 4 आसान तरीके

1. रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करें

तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत होने पर रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है। कॉल के दौरान अपनी समस्या बताएं और मेडिकल सहायता का अनुरोध करें।

2. TTE या रेलवे स्टाफ को बताएं

अगर फोन करना संभव नहीं है, तो अपने कोच में मौजूद TTE (Travelling Ticket Examiner) को तुरंत अपनी समस्या बताएं। जरूरत पड़ने पर ट्रेन के अन्य ऑनबोर्ड स्टाफ, जैसे गार्ड या उपलब्ध रेलवे कर्मचारियों को भी जानकारी दी जा सकती है। वे रेलवे कंट्रोल को सूचना पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

Train Travel Tips: How to contact a doctor if you fall ill on the train.

3. RailMadad के जरिए शिकायत दर्ज करें

यात्री RailMadad ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी मेडिकल सहायता के लिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

शिकायत में ट्रेन, कोच, सीट और मरीज की स्थिति से जुड़ी जानकारी सही-सही देना उपयोगी होता है।

4. X पर रेलवे से मदद मांगें

जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया के जरिए भी रेलवे अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाई जा सकती है। पोस्ट में अपनी समस्या के साथ PNR, ट्रेन नंबर, कोच और सीट/बर्थ नंबर जैसी जरूरी जानकारी साझा करें और संबंधित रेलवे सेवा हैंडल को टैग करें।