Traffic Rules- हेलमेट लगे होने पर भी कटेगा चालान, जानिए इसकी वजह
दोस्तो भारत में दोपहिया मोटरसाइकिल या स्कूटर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी हैं, कई बार हेलमेट पहने होने के बावजूद लोगों का ट्रैफिक चालान कट जाता है। ऐसा तब हो सकता है जब हेलमेट तय सुरक्षा मानकों (safety standards) को पूरा न करता हो या उसे सही तरीके से न पहना गया हो। सिर्फ सिर पर हेलमेट रख लेना ही काफी नहीं है। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हेलमेट आपके सिर पर ठीक से फिट हो, ज़रूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करता हो और अच्छी तरह से कसा हुआ हो। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी-

1. चिन स्ट्रैप (ठुड्डी के पास वाली पट्टी) को न बांधना
कई लोग हेलमेट तो पहनते हैं, लेकिन चिन स्ट्रैप को खुला छोड़ देते हैं। दुर्घटना के समय ऐसा हेलमेट सिर से निकल सकता है, और यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
2. गलत साइज़ का हेलमेट इस्तेमाल करना
अगर हेलमेट बहुत ढीला है, तो गाड़ी चलाते समय यह खिसक सकता है या अपनी जगह से हिल सकता है। वहीं, अगर हेलमेट बहुत ज़्यादा टाइट है, तो इससे आपको परेशानी हो सकती है।

3. बिना ISI मार्क वाला हेलमेट पहनना
हेलमेट खरीदते समय हमेशा देखें कि उस पर ISI मार्क है या नहीं। यह इस बात का सबूत है कि हेलमेट भारतीय सुरक्षा मानकों के अनुसार बना है। ऐसे हेलमेट न खरीदें जो इन मानकों को पूरा नहीं करते, क्योंकि वे आपको पूरी सुरक्षा नहीं दे पाएंगे।
4. हेलमेट को गलत तरीके से पहनना
हेलमेट आपके सिर पर बिल्कुल सीधा होना चाहिए, ताकि यह आपके माथे और पूरे सिर को अच्छी तरह से कवर कर सके। इसे बहुत ज़्यादा पीछे या आगे की तरफ झुकाकर न पहनें।
5. हेलमेट से जुड़ी सुरक्षा ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ करना
सुनिश्चित करें कि आपका हेलमेट सभी कानूनी और सुरक्षा मानकों को पूरा करता हो। सजावटी या फैंसी हेलमेट, जो तय मानकों को पूरा नहीं करते, वे आपको पर्याप्त सुरक्षा नहीं दे सकते और इनके लिए आप पर जुर्माना भी लग सकता है।
