Aaj ka Mausam 18 June 2026: आज से अगले 3 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश! इन राज्यों के लिए अलर्ट, जान लें मौसम का हाल
PC: The Statesman
भीषण गर्मी के बीच अब लोगों को मानसून के आने से कुछ राहत मिलने वाली है। मानसून दिल्ली- मुंबई की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने करीब 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं आज दिल्ली-मुंबई , यूपी, बिहार में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बात करें यूपी की तो यहाँ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। लेकिन, बाराबंकी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, झांशी, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, मेरठ, ललितपुर, फिरोजाबाद, रामपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत और देवरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
बिहार में भी आंधी बारिश का अलर्ट है। IMD के अनुसार, आज बिहार के सिवान, पूर्णिया, दरभंगा, पश्चिम चंपारण सहित कई राज्यों में तूफानी बारिश आ सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
राजस्थान में आएगी आंधी
राजस्थान में एक बार फिर से धूलभरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग में आंधी के साथ बारिश की भी चेतावनी दी है।
| शहर | अधिकतम तापमान (18 जून) | न्यूनतम तापमान (18 जून) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 39°C | 31°C |
| मुंबई | 33°C | 29°C |
| चेन्नई | 36°C | 28°C |
| कोलकाता | 36°C | 29°C |
| लखनऊ | 40°C | 31°C |
| पटना | 39°C | 30°C |
| रांची | 35°C | 26°C |
| भोपाल | 34°C | 26°C |
| जयपुर | 38°C | 28°C |
| शिमला | 27°C | 19°C |
| नैनीताल | 28°C | 22°C |
पहाड़ों पर भी मौसम बिगड़ने की भविष्यवाणी
मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में आंधी- बरसात का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में भी आंधी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति, सोलन, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।
