Teeth Care Tips- क्या आधी रात को दांत में दर्द हो गया, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

 
Teeth Care Tips- क्या आधी रात को दांत में दर्द हो गया, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

दोस्तो शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारे दांत भी बहुत जरूरी होते हैं, जिनकी साफ सफाई और ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हैं, ऐसे में अचानक या आधी रात को दांत में दर्द होना तकलीफदेह और तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में डेंटिस्ट मिलना मुश्किल हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप दर्द से राहत पा सकते हैं, आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में

दांत दर्द के आम कारण

कैविटी या दांतों का सड़ना

मसूड़ों में सूजन या इन्फेक्शन

दांतों के बीच खाने के टुकड़े या बैक्टीरिया का फंसना

कारण को समझने से आपको सबसे असरदार नुस्खा चुनने में मदद मिल सकती है।

दांत दर्द से राहत के लिए घरेलू नुस्खे

1. लौंग या लौंग का तेल

लौंग में नैचुरल एनेस्थेटिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। एक छोटी लौंग को दर्द वाले दांत पर रखें, या लौंग के तेल से उस जगह पर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे दर्द जल्दी कम हो सकता है।

2. नमक के पानी से गरारे

नमक का पानी सूजन कम करने और बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। 30 सेकंड तक गरारे करें और फिर थूक दें। राहत के लिए दिन में दो बार तक दोहराएं।

3. बर्फ की सिकाई

बर्फ दर्द को सुन्न करने और सूजन कम करने में मदद करती है। बर्फ के टुकड़ों को एक साफ कपड़े में लपेटें और इसे 1-2 मिनट के लिए अपने गाल पर रखें। 

4. लहसुन

लहसुन में नैचुरल एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो इन्फेक्शन से लड़ने और सूजन कम करने में मदद करते हैं। दर्द और सूजन धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

5. पुदीने की पत्तियां

पुदीना ठंडक देता है और हल्के दर्द से राहत देता है। ताज़ी पुदीने की पत्तियां चबाएं या उन्हें दर्द वाली जगह पर रखें ताकि नैचुरली आराम मिले।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from TV9hindi

Tags