Teeth Care Tips- दांतों को स्वास्थ्य के लिए कितने दिन में बदल देना चाहिए अपना टूथब्रश, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो शरीर के अन्य अंगों की तरह हमारे दांत भी बहुत जरूरी है, जो हमें खाना चबाने के काम आता हैं, दांतों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना ब्रश करना जरूरी हैं, जो हमारे मुंह को हेल्दी और फ्रेश रखती है। हमारे पूर्वज दांत साफ करने के लिए नीम की टहनियों (दातुन) का इस्तेमाल करते थे, आज हममें से ज़्यादातर लोग टूथब्रश पर निर्भर हैं। स्वस्थ दांत पाने के लिए कितने दिन में ब्रश बदल लेना चाहिए, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
इसका जवाब कई बातों पर निर्भर करता है:
टूथब्रश का टाइप: अलग-अलग ब्रिसल मटीरियल और डिज़ाइन अलग-अलग रेट से खराब हो सकते हैं।
हेल्थ कंडीशन: आपके घर में बार-बार बीमारियां या इन्फेक्शन होने से यह असर पड़ सकता है कि आपको कितनी बार नया टूथब्रश बदलना चाहिए।
एक्सपर्ट की सलाह: डेंटिस्ट आमतौर पर हर 12 से 16 हफ़्ते (लगभग 3-4 महीने) में अपना टूथब्रश बदलने की सलाह देते हैं।
समय पर बदलना क्यों ज़रूरी है:
इस समय के बाद पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं।
इससे कैविटी और मसूड़ों के इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
घिसे हुए ब्रिसल्स आपके दांतों को साफ करने में कम असरदार होते हैं, जिससे आपकी ओरल हाइजीन कम हो जाती है।
