Teeth Care Tips- क्या दांतों की कैविटी से परेशान हैं, ऐसे पाएं छुटकारा

 
Teeth Care Tips- क्या दांतों की कैविटी से परेशान हैं, ऐसे पाएं छुटकारा

दोस्तो अस्वस्थकार जीवनशैली और खानपान ना केवल हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं बल्कि हमारे दांतों पर भी बुरा असर डालती हैं, आज अधिकांश लोग दांतों में कैविटी सबसे आम समस्याओं से जूझ रहे है। कई लोग दांतों में दर्द, संवेदनशीलता या झुनझुनी से जूझते हैं। खराब मौखिक स्वच्छता, ज़्यादा चीनी का सेवन और दांतों की देखभाल की अनदेखी अक्सर कैविटी के मुख्य कारण होते हैं। आइए जानते हैं कैविटी से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में- 

 

नियमित रूप से ब्रश करें

दिन में कम से कम दो बार ब्रश करने से खाने के कण और प्लाक निकल जाते हैं, जिससे कैविटी दूर रहती है।

रोज़ाना फ्लॉस करें

फ्लॉसिंग दांतों के बीच फंसे खाने के कणों को साफ़ करती है जहाँ टूथब्रश नहीं पहुँच सकता, जिससे कैविटी का खतरा कम होता है।

अपना मुँह साफ़ रखें

खाने के बाद कुल्ला करें और हानिकारक बैक्टीरिया को मारने के लिए अच्छे माउथवॉश का इस्तेमाल करें।

चीनी का सेवन कम करें

मीठे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का सेवन कम करें, क्योंकि चीनी दांतों की सड़न का मुख्य कारण है।

नियमित दंत जाँच करवाएँ

नियमित दंत चिकित्सक के पास जाने से कैविटी का जल्द पता लगाने और समय पर इलाज कराने में मदद मिलती है।

स्वस्थ आहार लें

दांतों को प्राकृतिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए अपने आहार में ताज़े फल, सब्ज़ियाँ, डेयरी उत्पाद और साबुत अनाज शामिल करें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranHindi]

Tags