Teeth Care Tips- क्या पायरिया ने कर ऱखा हैं परेशान, तो ऐसे करें ठीक

 
Teeth Care Tips- क्या पायरिया ने कर ऱखा हैं परेशान, तो ऐसे करें ठीक

दोस्तो जैसा कि हमने आपको अपने इससे पूर्व लेख के माध्यम से बताया हैं कि एक स्वस्थ स्वास्थ्य के लिए हमारे दांतों का स्वस्थ रहना जरूरी है, ऐसे में बात करें दांतों की पायरिया की तो यह एक गंभीर दांतों की बीमारी हैं, जिसमें मसूड़े सूज जाते हैं, उनमें से खून आता है, और उनसे बदबू आती है। अगर इसका इलाज न किया जाए, तो यह धीरे-धीरे दांतों को कमजोर कर सकता है और पूरे मुंह की सेहत पर असर डाल सकता है। लेकिन आप घबराएं नहीं आप कुछ नेचुरल तरीकों की मदद से पायरिया से छुटकारा पा सकते हैं- 

फिटकरी तैयार करें:

फिटकरी को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।

पाउडर को एक पैन में डालकर गरम करें। शुरू में इसमें से पानी वाली भाप निकलेगी।

तब तक भूनते रहें जब तक पाउडर पूरी तरह सूख न जाए। इसे फिर से पीसकर बारीक पाउडर बना लें।

दूसरी चीज़ें मिलाएं:

फिटकरी से दोगुनी मात्रा में बेकिंग सोडा लें।

थोड़ी सी हल्दी डालें।

इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें।

पेस्ट बनाएं:

मिश्रण में सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि एक चिकना पेस्ट बन जाए।

इस्तेमाल का तरीका:

अगले दो हफ़्तों तक रेगुलर टूथपेस्ट या टूथ पाउडर का इस्तेमाल न करें।

इस पेस्ट को रोज़ाना दो बार अपने दांतों और मसूड़ों पर धीरे-धीरे लगाएं।

यह नैचुरल नुस्खा मसूड़ों की सूजन कम करने, बदबू कंट्रोल करने और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

Tags